यशवंत सिन्हा के जन्मदिन पर राजस्थान BJP ने दी ट्विटर पर बधाई, तस्वीर हुई वायरल 

By धीरज पाल | Published: November 6, 2018 07:01 PM2018-11-06T19:01:38+5:302018-11-06T19:01:38+5:30

मालूम हो कि वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा का मंगलवार को 81वां जन्मदिन था।

Rajasthan bjp party wish former finance minister yashwant sinha on tweeter | यशवंत सिन्हा के जन्मदिन पर राजस्थान BJP ने दी ट्विटर पर बधाई, तस्वीर हुई वायरल 

यशवंत सिन्हा के जन्मदिन पर राजस्थान BJP ने दी ट्विटर पर बधाई, तस्वीर हुई वायरल 

 

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने जब से भारतीय जनता पार्टी छोड़ी तब से लगातार वो मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। इन सभी के बीच राजस्थान बीजेपी ने यशवंत सिन्हा को जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर बधाई दी है। बीजेपी राजस्थान की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यशवंत सिन्हा को जन्मदिन की बधाईयां देते हुए तस्वीर ट्वीट की है। 

बीजेपी राजस्थान की ओर से बधाई संदेश देते हुए लिखा कि   'बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री यशवंत सिन्हाजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।' इस ट्वीट में बीजेपी ने यशवंत सिन्हा और वसुंधरा राजे की तस्वीर के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया। वहीं अब तक यशवंत सिन्हा ने इस शुभकामना पर कोई बयान नहीं दिया है। 

मालूम हो कि वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा का मंगलवार को 81वां जन्मदिन था। बीते कुछ महीनों से यशवंत सिन्हा लगातार बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं, जिसके कारण पार्टी फोरम में भी उन्हें करीब-करीब साइडलाइन कर दिया गया है। हाल नरेंद्र मोदा पर तंज कसते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा था कि वाजपेयी के जमाने से उलट नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है। वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह कहा।

Web Title: Rajasthan bjp party wish former finance minister yashwant sinha on tweeter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे