VIDEO: जिंदा बकरी को निगल गया अजगर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: September 3, 2024 13:19 IST2024-09-03T13:19:12+5:302024-09-03T13:19:12+5:30
Viral Video: अजगर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, मन में विशाल काय अजगरों की छवि आने लगती हैं, जो इंसान हो या जानवर सबको निगल जाए। ऐसे में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया है।

VIDEO: जिंदा बकरी को निगल गया अजगर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
Viral Video: अजगर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, मन में विशाल काय अजगरों की छवि आने लगती हैं जो इंसान हो या जानवर सबको निगल जाए। ऐसे में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया है।
रायबरेली
— Manish Awasthi (@ManishAwasthiup) September 3, 2024
नहर किनारे घास चर रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला
अजगर का बकरी को पकड़ कर निगलने का वीडियो वायरल
स्थानीय लोगो ने वन विभाग को दी सूचना
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे घोरई का पुरवा का बताया जा रहा है वीडियो @Uppolice@DFO_Pacificpic.twitter.com/ksi2TE1dxg
ये वीडियो रायबरेली का बताया जा रहा है, नहर किनारे बकरी घास चरने गई थी जहां अजगर ने मौके का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा इसका वीडियो बनाया गया और वन विभाग को सूचना दी गई, वीडियो में विशालकाय अजगर बकरी को देखते ही देखते पूरा निगलने वाला है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @ManishAwasthiup नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, ये वीडियो गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे घोरई का पुरवा का बताया जा रहा है।
रायबरेली - नहर किनारे घास चर रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला अजगर का बकरी को पकड़ कर निगलने का वीडियो वायरल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना सूचना के बाद भी नहीं पहुँची वन विभाग की टीम गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे घोरई का पुरवा का बताया जा रहा है वायरल वीडियो@UpforestUppic.twitter.com/k3x4dMJjJP
— R.Express News||आर एक्सप्रेस न्यूज़ (@Raebareliexpres) September 3, 2024