साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोगों ने लिए मजे, कहा-आल तू जलाल तू आई बला को टाल तू
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 27, 2019 09:52 AM2019-08-27T09:52:26+5:302019-08-27T09:52:26+5:30
अरुण जेटली और बाबुलाल गौर जी की श्रद्धांजलि सभा में भाषण देते हुये बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा,'महाराज जी ने कहा था कि एक बड़ा कठिन समय चल रहा है। आप साधना कम मत करना, समय बढ़ाते रहना। क्योंकि बहुत बुरा समय है। विपक्ष कोई ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है।'
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बयान देकर कहा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मृत्यु के पीछे विपक्ष का जादू-टोना करना बताया था। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को ट्रोल किया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर पर #साध्वीप्रज्ञा ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ मध्य प्रदेश के कांग्रेस ट्विटर हैंडल ने लिखा, हद है, अरुण जेटली जी और बाबुलाल गौर जी की श्रद्धांजलि सभा मे सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विपक्ष भाजपा नेताओ पर मारक शक्ति प्रयोग कर रहा है। जनता ने इन्हें जो भी सोचकर चुना होगा, पर इतना तो कभी नहीं सोचा होगा। 'जस आपुन, तस आनहु जानी..'' हे ! प्रभु,संसद की रक्षा करना।''
हद्द है !
— MP Congress (@INCMP) August 26, 2019
अरुण जेटली जी और बाबुलाल गौर जी की श्रद्धांजलि सभा मे सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विपक्ष भाजपा नेताओ पर मारक शक्ति प्रयोग कर रहा है।
—जनता ने इन्हें जो भी सोचकर चुना होगा, पर इतना तो कभी नही सोचा होगा।
“जस आपुन, तस आनहु जानी..?”
हे ! प्रभु,
संसद की रक्षा करना। pic.twitter.com/PTJZF2aGh1
एक अन्य यूजर ने लिखा, देखिए न्यू इंडिया की बाते करने वाली भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा की मानसिकता ! क्या ऐसे जनप्रतिनिधिओ के लिए देश ने भाजपा को वोट दिया ? अब भी कुछ शर्म बाकी हो तो भाजपा द्वारा साध्वी को तुरंत बर्खास्त कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए! पर इनके लिए सत्ता सर्वोपरि है जनता नहीं!
देखिए न्यू इंडिया की बाते करने वाली भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा की मानसिकता ! क्या ऐसे जनप्रतिनिधिओ के लिए देश ने भाजपा को वोट दिया ?
— Rohan Gupta (@rohanrgupta) August 26, 2019
अब भी कुछ शर्म बाकी हो तो भाजपा द्वारा साध्वी को तुरंत बर्खास्त कर एक मिसाल कायम करनी चाहीए ! पर इनके लिए सत्ता सर्वोपरि है जनता नही ! pic.twitter.com/VRXMW8fFlE
एक यूजर ने लिखा, एक तरफ देश में जादू-टोना, ओझा, डायन, भूत जैसे अंधविश्वास को समाज से समाप्त करने का प्रयास हो रहा है, वहीं सांसद साध्वी प्रज्ञा भ्रम फैला रही है कि किसी के मारक तंत्र के कारण बीजेपी के नेताओं की मौत हो रही है। क्या ऐसे ही नया भारत का निर्माण होगा, देश को18वीं सदी में ले जा कर?
एक तरफ देश में जादू टोना, ओझा, डायन, भूत जैसे अंधविश्वास को समाज से समाप्त करने का प्रयास हो रहा है, वहीं सांसद साध्वी प्रज्ञा भ्रम फैला रही है कि किसी के मारक तंत्र के कारण #बीजेपी के नेताओं की मौत हो रही है।
— Shankar Dayal (@DayalShankar58) August 26, 2019
क्या ऐसे ही नया #भारत का निर्माण होगा, देश को18वीं सदी में ले जा कर?
आप भी देखें कुछ प्रतिक्रियापूरे विधि विधान से...... विपक्ष के जादू टोना का काट करती हुई....मालेगांव आतंकी हमला की आरोपी और भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर.....🚩🙏 pic.twitter.com/akQQh6FPyP
— Shahnawaz Ansari (@shanu_sab) August 26, 2019
गनीमत है भाजपा नेताओं की मृत्यु को नेहरू जी से नही जोड़ा भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ।#मोदी_है_तो_मुमकिन_है
बीजेपी नेताओं के निधन पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- विपक्ष करा रहा है जादू-टोना! pic.twitter.com/8kOAwmfxKh
— Yash Bhartiya (@yash_bhartiya) August 26, 2019
पूरे विधि विधान से...... विपक्ष के जादू टोना का काट करती हुई....मालेगांव आतंकी हमला की आरोपी और भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर.....🚩🙏 pic.twitter.com/akQQh6FPyP
— Shahnawaz Ansari (@shanu_sab) August 26, 2019गनीमत है भाजपा नेताओं की मृत्यु को नेहरू जी से नही जोड़ा भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ।#मोदी_है_तो_मुमकिन_है
बीजेपी नेताओं के निधन पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- विपक्ष करा रहा है जादू-टोना! pic.twitter.com/8kOAwmfxKh
भोपाल से बीजेपी सांसद और सुश्री साध्वी प्रज्ञा ने कुछ गलत तो नहीं कहा...आप खुद देखो #मारक_शक्ति के लिए हवन करता हुआ विपक्षी 😎😂🤣. #SadhviPragyapic.twitter.com/X6FgfkP3eQ
— By Mistake -(Sastaa Engineer) (@RavinderRawat_H) August 26, 2019
अब किसको मारने के लिये यज्ञ हो रहा है भाई
— Dr. Vishnu Nigam (@vishnunigam8) August 26, 2019
साध्वी प्रज्ञा ने सही कहा है ।
सबूत देख लो
🤔😂😂😂 pic.twitter.com/lO9vSRUC2M
साध्वी प्रज्ञा की बात एकदम सही पाई गयी है, ये व्यक्ति दिल्ली AIIMS में कई लोगों के द्वारा भाजपा नेताओं पर सूतक लगाता हुआ देखा गया है। pic.twitter.com/PQ2vWjcXze
— ब्रह्मपिशाच हंटर (@KrishanYadava) August 26, 2019
क्या दिया था प्रज्ञा ठाकुर ने अरुण जेटली की निधन पर बयान?
भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 26 अगस्त को कहा, 'महाराज जी ने कहा था कि एक बड़ा कठिन समय चल रहा है। आप साधना कम मत करना, समय बढ़ाते रहना। क्योंकि बहुत बुरा समय है। विपक्ष कोई ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है। उनके कर्मठ कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचा सकती है।'
प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, 'महाराज जी की ये बातें मैं भूल गई थी। लेकिन इस बीच हमारे शीर्ष नेता एक-एक कर साथ छोड़ रहे हैं तो मैं सोचने पर मजबूर हो गई हूं। क्या महाराज जी की बात सच तो नहीं है?' प्रज्ञा ठाकुर ने अरुण जेटली और बाबुलाल गौर जी की श्रद्धांजलि सभा ये भाषण दिया था।