विरुष्का के रिसेप्शन में लड़की ने पीएम मोदी को कहा- Love you, मिला ये जवाब, देखें वीडियो
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 22, 2017 01:51 PM2017-12-22T13:51:37+5:302017-12-22T14:03:30+5:30
PM Modi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज में 21 दिसंबर की शाम को हुई। रिस्पेशन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रात के करीब 9 बजे पहुंचे। विराट और अनुष्का शर्मा ने हाथ जोड़कर पीओमो का स्वागत किया। पीएम ने विरुष्का को गुलदस्ता देकर आने वाली जिंदगी की बधाई दी लेकिन इन सब के बीच एक लड़की ने जब पीएम मोदी को Love you कहा तो सब हैरान हो गए।
रिस्पेशन में जब विराट और अनुष्का के साथ पीएम फोटो के लिए पोज दे रहें थे तभी स्टेज के नीचे खड़े मेहमानों में से एक लड़की ने चिल्ला कर कहा- सर वी लव यू। पीएम मोदी ने जैसे ही यह आवाज सुनी उनकी नजरें सीधे उस लड़की पर पड़ी। इसके बाद पीएम मोदी ने लड़की को हाथ हिलाकर अपना रिएक्शन दिया। इस रिएक्शन और लड़की का लव यू बोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा ने यहां लांल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। अनुष्का की ये साड़ी बनारस की पीली कोठी के कारीगरों ने बनाई है।अनुष्का की साड़ी और गहने को डिजाइन सब्यासाची ने किया है। वहीं विराट कोहली ने ट्रेडिशनल बंद गला शेरवानी पहना था और साथ में एक शॉल भी पहन रखा था।
26 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में भी विरुष्का एक रिसेप्शन पार्टी देंगे, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और टीम इंडिया पहुंचेगी। अनुष्का और विराट ने इटली में सीक्रेट वेडिंग कर सबको चौंका दिया था।