खूंखार बाघ के पास जाकर शख्स ने जड़ दिया थप्पड़, बाघ ने क्या किया देखिए वीडियो
By प्रिया कुमारी | Published: May 14, 2020 05:21 PM2020-05-14T17:21:12+5:302020-05-14T17:21:12+5:30
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। एक शख्स बाघ के पास जाकर एक थप्पड़ जड़ देता है उसके बाद खूंखार क्या करता है देखिए वीडियो में।
अक्सर आपने बाघ को इंसानों पर हमला करते देखा होगा। बाघ के सामने आते ही अच्छे-अच्छो के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। एक शख्स बाघ के पास जाकर एक थप्पड़ जड़ देता है, लेकिन वह बाघ उस शख्स के साथ कुछ भी नहीं करता फिर बहुत ही प्यार से वह बाघ को लगे लगाता है और बाघ भी उस शख्स को गले लगा देता है। ये कमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में सुशांत ने लिखा है कि ग्रीन सोल्जर की बाघ के साथ गजब की दोस्ती, इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर कई तरह के प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं।
You get what you give💕
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 13, 2020
Even the fearsome tiger knows how to reciprocate love..
Shared by colleague @ArpitForest pic.twitter.com/DQvnOCHCdh
बाघ और इंसानों की दोस्ती का वीडियो देखना काफी दुलर्भ है। क्योंकि बाघ इंसानों को देखते ही अपना शिकार बना लेता ह। और अक्सर हमने सोशल मीडिया पर ही बाघ हमले का वीडियो देखा है। लेकिन एक खूंखार बाघ और एक इंसान का प्यार भरा वीडियो देखना कमाल की बात है। सुशांत अक्सर जानवरों के वीडियो शेयर करते हैं। फैन्स भी शेयर किए वीडियो को बहुत पसंद करते हैं।