बिहार में एकबार फिर चरितार्थ हुई मटुकनाथ और जूली की कहानी, गुरु ने अपने से 22 साल छोटी शिष्या से की शादी

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2022 04:14 PM2022-12-10T16:14:38+5:302022-12-10T16:14:38+5:30

बिहार में वापस से मटुकनाथ और जुली जैसी घटना निकल कर सामने आई है। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। इस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Once again the story of Matuknath and Julie came to life in Bihar, Guru married his 22 years younger disciple | बिहार में एकबार फिर चरितार्थ हुई मटुकनाथ और जूली की कहानी, गुरु ने अपने से 22 साल छोटी शिष्या से की शादी

बिहार में एकबार फिर चरितार्थ हुई मटुकनाथ और जूली की कहानी, गुरु ने अपने से 22 साल छोटी शिष्या से की शादी

Highlightsयह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का इलाके का बताया जा रहा हैजहां 50 वर्षीय शिक्षक ने अपनी ही 20 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह रचा लियाइस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

पटना: बिहार में एक बार फिर से गुरु-शिष्य का परंपरा तार-तार हो गया है। राज्य के अंदर वापस से मटुकनाथ और जुली जैसी घटना निकल कर सामने आई है। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। इस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी को देखकर लोगों को चर्चित मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी याद आ गई। गुरुवार को शिक्षक ने लड़की से मंदिर में शादी रचा ली। उसके बाद कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का इलाके का बताया जा रहा है। जहां 50 वर्षीय शिक्षक ने अपनी ही 20 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह रचा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक की उम्र 42 वर्ष है जबकि छात्रा की उम्र महज 20 वर्ष है। शिक्षक का पत्नी का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका है। यह शादी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी को लोग याद कर रहे हैं। 

बता दें कि मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी खूब चर्चित हुई थी। बिहार के रहने वाले मटुकनाथ पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। प्रोफेसर मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था। इस कैंप में विश्वविद्यालय की छात्रा जूली भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होते हुए नंबर का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। मटुकनाथ पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। 

इस प्यार के लिए मटुकनाथ ने अपनी शादी को भी दांव पर लगा दिया और नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इसके बावजूद दोनों खुलकर इश्क फरमाते रहे। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी के चक्कर में मटुकनाथ को जेल तक जाना पड़ा। अब नये गुरूजी ने उसी ढर्रे पर चलते हुए अपनी छात्रा से शादी कर ली है।

Web Title: Once again the story of Matuknath and Julie came to life in Bihar, Guru married his 22 years younger disciple

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे