अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी यह महिला, पति से हो चुका तलाक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2021 10:22 AM2021-01-23T10:22:48+5:302021-01-23T10:32:36+5:30
35 साल की मरीना बलमशेवा पेशे से एक ब्लॉगर हैं। मरीना ने बीते साल अपने 21 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन से शादी रचाई थी...
मॉस्को की एक महिला ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां एक महिला ने ना सिर्फ अपने सौतेले बेटे से शादी की, बल्कि वह सौतेले बेटे के बच्चे की मां भी बनीं।
जिस महिला की हम बात कर रहे हैं उसने सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई। इसके बाद उसने अपने पति को तलाक देकर अपने सौतेले बेटे से शादी भी कर ली। महिला रूसी ब्लॉगर है और इसका नाम मरीना बलमशेबा है। मरीना ने पिछले साल अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन से शादी की है।
4 बच्चों को लिया गोद
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मरीना बलमशेवा ने एलेक्सी ऐरे से 2007 में शादी की थी। वह पिछले 10 साल से अपने पति और 21 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर के साथ ही रह रही थीं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर स्टार मरीना ने 4 बच्चों को गोद लिया था। व्लादिमीर एलेक्सी ऐरे की पहली पत्नी का बेटा है। कुछ दिनों बाद ऐरे और मरीना के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद मरीना ने तलाक लेने का फैसला लिया।
14 साल छोटे बेटे से हुआ प्यार
तलाक के बाद मरीना अकेली पड़ गईं। अकेली जिंदगी में मरीना ने अपने 20 अकेली जिंद्रगी में मरीना ने अपने 21 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर को जगह दी और उससे प्यार कर बैठीं। बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया।
2020 की शुरुआत में ही दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड- 19 के वजह से शादी नहीं कर सके। आखिरकार दोनों ने पिछले हफ्ते कोर्ट मैरिज कर ली।
सोशल मीडिया पर दी मां बनने की खबर
मरीना ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी साझा की है। हालांकि सोशल मीडिया पर मरीना को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।