लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुलवामा अटैक को बताया 'धमाका', ट्विटर पर लोगों ने पूछा- 'फिर क्या 9/11 प्लेन क्रैश था?'

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2019 13:17 IST

भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक आर्टिकल छापने और उसे ट्वीट करने के बाद लोगों ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को ट्रोल कर दिया।

Open in App

भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक आर्टिकल छापने और उसे ट्वीट करने के बाद लोगों ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। भारतीय ट्विटर यूजर्स ने इस अखबार की छपी खबर में दो गलतियां निकाली और न्यूयॉर्क टाइम्स को जमकर कोसा। दरअसल, अखबार ने खबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेलिंग को गलत लिखा वहीं, पुलवामा अटैक को उसने केवल 'धमाका' लिखा।

न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से दरअसल भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक आर्टिकल छपा था, जिसका शीर्षक था- 'भारत के चुनावी मौसम में एक धमाके ने मोदी की गिरती लोकप्रियता को रोका'। अखबार का यहां धमाके से मतलब पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुआ आतंकी हमले से था। पिछले महीने हुए इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। 

इसके बाद लोगों ने आर्टिकल में लिखे शब्दों पर आपत्ति जताना शुरू कर दिय़ा। एक यूजर ने लिखा, 'अगर पुलवामा अटैक केवल धमाका था तो फिर 9/11 एक प्लेन क्रैश रहा होगा। अल कायदा के कर्मचारियों के लिए मेरी ओर से श्रद्धांजलि जिन्होंने एक बिल्डिंग के कारण अपनी जान गंवा दी।'      

अखबार ने बाद में इस हेडलाइन को बदला और धमाका (Explosion) की जगह बाद में बॉम्बिंग (Bombing) लिखा गया। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद भारत ने एयर स्ट्राइक किया पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो