फैशन के नाम पर किया कारनामा, आंखों की पुतलियों में जड़वाई ज्वेलरी

By स्वाति सिंह | Published: May 19, 2018 12:11 PM2018-05-19T12:11:11+5:302018-05-19T12:11:11+5:30

महिला ने डॉक्टर से अपनी आँखों की पुतलियों में हार्ट शेप की प्लेटिनम की 3X4 साइज़ की ज्वेलरी लगाई है।

New York: Lady fit jewellery in her eyes | फैशन के नाम पर किया कारनामा, आंखों की पुतलियों में जड़वाई ज्वेलरी

फैशन के नाम पर किया कारनामा, आंखों की पुतलियों में जड़वाई ज्वेलरी

न्यूयॉर्क, 19 मई: एक तरफ आँखों में अगर जरा सी धुल चली जाए लोग बर्दास्त नहीं कर पाते, ऐसे में न्यूयॉर्क से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने फैशन के नाम पर अपनी आँखों में जेवर जड़वाए हैं। ये मामला और भी ज्यादा चौका देने वाला तब हुआ जब इस काम के लिए उसे डॉक्टर ने भी मना नही किया। न्यूयॉर्क के पार्क एवेन्यू लेसर सर्जरी क्लिनिक में  डॉक्टर एमिल शिन ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। महिला ने डॉक्टर से अपनी आँखों की पुतलियों में हार्ट शेप की प्लेटिनम की 3X4 साइज़ की ज्वेलरी लगाई है। इसको लगाने में केवल 5 मिनट लगे।  

खबरों की माने तो डॉ एमिल ने ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की है। उस उसमे यह साफ़ देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले इंजेक्शन लगाकर आंख और उसके आस-पास के हिस्से को सुन्न किया।  इसके बाद उसके अंदर ये छोटा प्लेटिनम का टुकड़ा रखा।  डॉक्टर के मुताबिक आंख के अंदर जेवर को फिट करने के लिए पहले उसे कर्व दिया था, इसके बाद उसे चिकना बनाने के लिए पॉलिश उसे किया गया। इस ऑपरेशन को पूरा करने में 5 मिनट का समय लगा।  ऑपरेशन के दौरान पेशेंट को जरा सा भी दर्द नहीं हुआ। 

डॉक्टर से जब इस केस में इन्फेक्शन के खतरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कि इससे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हमारी बॉडी ऐसे कुछ मेटल्स को अपना लेती है। और इससे इंफेक्शन की भी कोई गुंजाइश नहीं होती है। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका में अबतक तीन लोग ऐसी सर्जरी करा चुके हैं और अभी कई लोग सर्जरी को लेकर डॉक्टर एमिल के पास पहुंच भी रहे हैं।

Web Title: New York: Lady fit jewellery in her eyes

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे