एक पेड़ से डरे सारे गांव वाले, काटते वक्त युवक को दिखा कुछ ऐसा कि... 

By पल्लवी कुमारी | Published: May 17, 2018 03:05 PM2018-05-17T15:05:27+5:302018-05-17T15:05:27+5:30

गांव के कुछ लोग वहां डर से भाग भी गए। लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा हुआ कैसे?

New jersey mysterious tree after cutting smoke | एक पेड़ से डरे सारे गांव वाले, काटते वक्त युवक को दिखा कुछ ऐसा कि... 

एक पेड़ से डरे सारे गांव वाले, काटते वक्त युवक को दिखा कुछ ऐसा कि... 

न्यूजर्सी, 17 मई: अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमें किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ न्यूजर्सी में हुआ, जहां एक पेड़ से अचानक धुंआ निकलने लगा। ये नजारा देखकर आस-पास के सभी लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। न्यूजर्सी के गांव में जो ये हादसा हुआ इससे लोग डरने लगे। 

दरअसल न्यूजर्सी के हैंडर्सन मिलविले नाम का एक युवक पाइन की पेड़ों की कटाई कर रहा था। जैसे ही इस पेड़ को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया गया तो उसमें से हरे रंग का धुंआ निकलने लगा।

पेड़ से निकलने  वाले हरे रंग के धुएं को देखकर लोग हैरान रह गए थे। गांव के कुछ लोग वहां डर से भाग भी गए। लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? एक पेड़ से धुंआ कैसे निकल सकता है। लोगों को इस नजारे पर भरोसा नहीं हो रहा था।

प्यार के लिए कुछ भी, 6 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम 

इस घटना के बारे में कमबरलैंड काउंटी के हेल्थ ऑफिसर मेगन शेपर्ड का कहना है कि यह किसी तरह का कोई चमत्कार नहीं है, और ना ही कोई रहस्यमयी पेड़ है। पेड़ों में जब पराग ज्यादा हो जाता है तो उसको किसी भी औजार से काटने पर उससे धुंआ निकलता है। 

वनस्पति वैज्ञानिक के मुताबिक इस घटना में कोई डरने जैसी बात नहीं है। यह एक समान्य बात है। उन्होंने यह भी बताया कि इस धुएं से आंखों में जलन और स्किन पर रैसेज हो सकता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: New jersey mysterious tree after cutting smoke

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे