कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर क्यों NDTV कर रहा है ट्रेंड

By रुस्तम राणा | Published: January 25, 2022 04:55 PM2022-01-25T16:55:37+5:302022-01-25T17:02:17+5:30

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एनडीटीवी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स आरपीएन सिंह की पत्नी और एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।

ndtv sonia singh trending on twitter after rpn singh joining bjp | कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर क्यों NDTV कर रहा है ट्रेंड

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर क्यों NDTV कर रहा है ट्रेंड

कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर  एनडीटीवी (ndtv) ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, आरपीएन सिंह के ज्वॉइन करते ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गयी कि उनकी पत्नी सोनिया सिंह यूपी के पडरौना से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालाँकि भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद ही आरपीएन सिंह ने साफ किया कि अभी केवल वह राजनीति में हैं और भाजपा जो कहेगी वो वैसा ही करेंगे।

एनडीटीवी की एडिटोरियल डायरेक्टर हैं सोनिया सिंह

बीजेपी में ताजा ताजा शामिल हुए आरपीएन सिंह की पत्नी सोनिया सिंह पेशे से पत्रकार हैं। वे एनडीटी की सीनियर एंकर और एडिटोरियल डायरेक्टर हैं। वे साल 1992 से ही इस चैनल से जुड़ी हुई हैं। उन्हें पत्रकारिता में कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

आरपीएन सिंह के इस कदम से सोनिया सिंह और एनडीटीवी के सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है। पर यूजर्स ने सोनिया सिंह को ट्रोल किया है। 

 

Web Title: ndtv sonia singh trending on twitter after rpn singh joining bjp

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे