अपनी ही खोपड़ी में ठोंक ली कील, आखिर गर्भवती महिला ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 9, 2022 05:22 PM2022-02-09T17:22:25+5:302022-02-09T17:30:23+5:30

एक गर्भवती महिला अपने हाथों से हथौड़ा उठाती है और अपने सिर में कील ठोंक लेती है क्योंकि उसे बेटा चाहिए था।

Nailed in her skull, why did the pregnant woman take this dreadful step, know here | अपनी ही खोपड़ी में ठोंक ली कील, आखिर गर्भवती महिला ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए यहां

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsबेटे की चाहत में हुआ यह अजीब-ओ-गरीब किस्सा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है गर्भवती महिला को ढोंगी बाबा ने बताया कि अगर वह सिर में कील ठोंक ले तो लड़का होगाकील गर्भवती महिला के सिर में पांच सेंटीमीटर (दो इंच) तक भीतर जाकर फंस गई थी

पेशावर: तरक्की की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही दुनिया में अब भी अंधविश्वास और जादू-टोटकों का ऐसा बोलबाला है कि जिसे सुनने के बाद यकिन नहीं होता है कि हमारे इस सभ्य समाज में ऐसा कैसे हो सकता है कि एक गर्भवती महिला अपनी खोपड़ी में कील ठोक लेती है क्योंकि उसे बेटा चाहिए था।

बेटे की चाहत में हुआ यह अजीब-ओ-गरीब और दिल दहला देने वाला किस्सा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। जहां एक गर्भवती महिला अपने हाथों से हथौड़ा उठाती है और अपने सिर में कील ठोंक लेती है क्योंकि उसे किसी ढोंगी तांत्रिक ने इसका मशवरा दिया था। ढोंगी बाबा ने बताया था कि पहले तीन बेटियों के पैदा कर चुकी वह अगर अपने सिर में खुद से कील ठोंक लेती हो तो उसे जरूर लड़का होगा।

महिला ने जब ढोंगी की बात मानते हुए अपने सिर में कील ठोक ली तो उसे समझ में आया कि वो भारी गलती कर बैठी है। खैर, महिला के परिजन उसे लेकर फौरन डॉक्टर के पास जाते हैं। महिला के सिर से कील निकालकर उसकी जान बचाने वाले डॉक्टर हैदर खान ने बताया कि महिला ने कील ठोकने के बाद घर में उसे निकालने की कोशिश भी की था लेकिन दर्द के कारण वो ऐसा नहीं कर पायी।

उसके बाद महिला ने कराहते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी, जो उसे लेकर फौरन मेरे पास अस्पताल लाये। डॉक्टर खान ने बताया कि कील निकालते वक्त महिला होश में थी, उसे दर्द हो रहा था लेकिन उसने दर्द को बर्दाश्त किया।

अस्पताल आने पर सबसे पहले महिला के सिर का एक्स-रे किया गया, जिससे पता चला कि कील उसके सिर में पांच सेंटीमीटर (दो इंच) अंदर तक जाकर फंस गई थी। हालांकि राहत की बात यह थी कि कील ने महिला के दिमाग को नहीं छुआ था, नहीं तो बड़ी परेशानी पेश आ सकती थी।

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही पेशावर पुलिस को मिली, उसने महिला से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि वह उस तांत्रिक की तलाश कर रही है, जिसकी सलाह पर महिला ने यह कदम उठाया है, पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।  

Web Title: Nailed in her skull, why did the pregnant woman take this dreadful step, know here

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे