मुंबई पुलिस ने जान पर खेल कर बचाई समुद्र में डूबते एक शख्स की जान, वीडियो हुआ वायरल

By प्रिया कुमारी | Published: June 6, 2020 10:53 AM2020-06-06T10:53:59+5:302020-06-06T11:10:18+5:30

मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस समुद्र मेंं डूबते शख्स की जान बचाई। मुंबई पुलिस के इस काम से वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई।

Mumbai Police saved a person lives drowned in sea video viral on social media | मुंबई पुलिस ने जान पर खेल कर बचाई समुद्र में डूबते एक शख्स की जान, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई पुलिस ने जान पर खेल कर बचाई समुद्र में डूबते एक शख्स की जान, वीडियो हो गया वायरल (photo- Twitter)

Highlightsमुंबई पुलिस का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है।समुद्र में डूब रहे एक शख्स को पुलिस ने अपने जान जोखिम में डाल कर बचाया।

कोरोना संकट में पुलिस की अहम भूमिका रही है। इस संकट की घड़ी में पुलिस वाले लोगों की सुरक्षा में लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिलती रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, एक शख्स मुंबई के वालकालेश्वर में समुद्र में गिर गया। डूबते हुए शख्स को मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से खींच कर बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। 

मुंबई पुलिस ने इस घटना को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा कि जीवन के कठिन समय में हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। शख्स की जान बचाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कामयाबी के लिए तालियां बजाई, लोगों ने इसके लिए सराहना की। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। लोगों इस वीडियो को देखकर मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। 

वहीं अगर बात करें महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की तो महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। केवल महाराष्ट्र में कोरोना के 80,000 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है। लेकिन बावजूद इसके किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली। मामलों में और भी तेजी देखी जा रही है। देश में लगे लॉकडाउन में काफी ढील मिल चुकी है।

Web Title: Mumbai Police saved a person lives drowned in sea video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे