शादी के बाद 452 करोड़ के इस बंगले में रहेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, ससुर ने दिया है गिफ्ट
By धीरज पाल | Published: November 15, 2018 04:45 PM2018-11-15T16:45:45+5:302018-11-15T16:45:45+5:30
आनंद, पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के फेमस लेक कोमो में सगाई हुई थी।
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी तय होने के बाद चारों ओर खूब चर्चे हो रहे हैं। ऐसे ही एक खबर है कि शादी के बाद ईशा अंबानी अपने होने वाले पति के आनंद पीरामल के साथ आलीशान बंगले में रहने वाली है। हालांकि मुकेश अंबानी का घर देश के शानदार आलीशान घरों में आता है लेकिन ईशा का नया घर अपने मायके से कम नहीं है। दरअसल, ईशा के होने वाले पति आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने ईशा को आलीशान घर गिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि आनंद के पिता ने अजय पारीमल इसे 452 करोड़ में खरीदा था।
मालूम हो कि आनंद, पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के फेमस लेक कोमो में सगाई हुई थी। 12 दिसबंर को ईशा और आनंद एक दूसरे को हो जाएंगे। इससे पहले इस बीच शादी का कार्ड भी तैयार हो गया है। अंबानी फैमिली कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणपति बाप्पा से आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे थे।
आलीशान बंगला की खासियत
मुकेश अंबानी का आलीशान बंगला अल्टामाउंड रोड पर स्थित है। शादी के बाद ईशा अंबानी वर्ली सी फेस स्थित पांच मंजिला में शिफ्ट हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि बंगला पूरे 50 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। मालूम हो कि अजय पीरामल दुनिया भर में 10 अरब डॉलर का कारोबार संभालते हैं जो फर्मास्यूटिकल, फाइनैंशियल सर्विसेस, रियल एस्टेट, आईटी और ग्लास पैकेजिंग में डील करता है।
वहीं, ईशा के अलावा अंबानी फैमिली में एक और शादी होने वाली है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई डायमंड किंग रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हो चुकी है। खबर है कि दोनों भाई-बहन की शादी साथ में होगी। रही बात मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की, तो वह राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं।