इंसानों की तरह बंदर भी करते हैं मेडिटेशन! ये वायरल फनी वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
By प्रिया कुमारी | Published: August 8, 2020 08:24 AM2020-08-08T08:24:16+5:302020-08-08T08:24:16+5:30
सोशल मीडिया पर एक बंदर का ध्यान लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी फनी है। ये वीडियो इंटरनेट छाया हुआ है।
आपने इंसानों को तो ध्यान लगाते बहुत देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी बंदर को ध्यान क्रेंदित करते देखा है, ये काफी हैरानी की बात हो जाती है जब कोई जानवर इंसानों की तरह काम करने लगता है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ध्यान लगाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन ये बंदर सही मायनों में सो रहा है, सोने के इस कला को देख आप भी इस बंदर के फैन हो जाएंगे। ये वीडियो काफी फनी भी है।
RT if you have did this and can relate to this video. Watch full screen till the end 😀 #Sharedpic.twitter.com/9aImikrDzO
— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) August 5, 2020
ये वीडियो भारतीय वन अधिकारी सुधा रमन ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा है कि वीडियो को रिट्वीट करिए..अगर आपने भी ये किया है और जिया है तो फुल स्क्रीन में अंत तक देखें। इस वीडियो पर अबतक 5 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और कई हजार से ज्यादा लाइक कमेंट मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
RT if you have did this and can relate to this video. Watch full screen till the end 😀 #Sharedpic.twitter.com/9aImikrDzO
— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) August 5, 2020
Yeah especially during lectures in college...🤪🤪🤪
— Kiran Bhangare (@kiranbh) August 5, 2020
15 सेकेंड के इस वीडियो देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऑफिस में दोपहर के लंच के बाद ऐसा होता है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कॉलेज के लेक्चर्स में ऐसा होता है, ऐसे कई फनी रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।