बेवफा यूं तेरा मुस्कुराना भूल जाने के काबिल नहीं है, गाने पर होटल में झूमते नजर आए गहलोत कैंप के विधायक, देखें वीडियो
By अनुराग आनंद | Published: August 7, 2020 07:35 PM2020-08-07T19:35:20+5:302020-08-07T19:35:20+5:30
राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन, अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे में सियासी घमासान कम होते नजर नहीं आ रही है।
जैसलमेर:राजस्थान की राजनीति में सियासी घमासान अभी भी जारी है। सीएम अशोक गहलोत के समर्थक विधायक इस समय जैसलमेर के एक होटल में ठहरे हुए हैं। वहीं, सचिन पायलट कैंप के विधायक इस समय हरियाणा के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के कैंप के विधायक होटल में मनोरंजन कर रहे हैं।
विधायकों के मनोरंजन के लिए संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में गायक गाना गा रहे हैं कि बेवफा यूं तेरा मुस्कुराना भूल जाने के काबिल नहीं है। वहीं, इस गाने पर गहलोत कैंप के विधायक झूमते नजर आ रहे हैं।
#WATCH Congress MLAs staying at Hotel Suryagarh in Jaisalmer attend a musical concert.
— ANI (@ANI) August 7, 2020
Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot are lodged at the hotel. pic.twitter.com/xuP7ag8qt9
भाजपा ने इस वजह से अशोक गहलोत सरकार को यू-टर्न सरकार कहा है-
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ‘यू-टर्न’ सरकार है और अपनी बात से ‘पलटने’ में माहिर हैं।
सचिन पायलट खेमे के विधायकों पर लगाई गई धारा 124 ए (राजद्रोह) को सरकार द्वारा वापस लेने का जिक्र करते हुए पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि 124ए गलत हुई तो इस्तीफा दे दूंगा, अब इस्तीफा क्यों नहीं देते?
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान तलवार और बात के धनी लोगों की धरती कही जाती है, अपनी बात से पलट कर मुख्यमंत्री कितने दिन सरकार चलायेंगे।’’
पूनिया ने कहा-कांग्रेस पार्टी टूट रही और गहलोत जी भाजपा की फिक्र कर रहे हैं-
सतीश पूनिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी टूट रही है और मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बयान जारी कर हमारी पार्टी की फिक्र कर रहे हैं, वे अपने घर को बचायें हमारी चिंता करना छोड़े, हमारे यहाँ सब कुछ बढ़िया है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि जैसलमेर के होटल के अंदर बाड़े में जो विधायक रह रहे हैं वे मुख्यमंत्री की नजर में संदिग्ध है, जिन पर मुख्यमंत्री को विश्वास नहीं है। इसलिए विधायकों को पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में रखा जा रहा है।