जब गर्लफ्रेंड के लिए खोदी सुरंग में खुद फंस गया शख्स, निकलते ही पहुंचा जेल

By रजनीश | Published: April 30, 2019 01:10 PM2019-04-30T13:10:02+5:302019-04-30T13:10:02+5:30

50 साल के इस आदमी को पहले ही एक्स गर्लफ्रेंड से दूर रहने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। लेकिन आदत से मजबूर यह शख्स अपनी हरकतों के चलते एक बार फिर जेल पहुंच गया।

Mexican man traps himself in hole dug to spy on his ex | जब गर्लफ्रेंड के लिए खोदी सुरंग में खुद फंस गया शख्स, निकलते ही पहुंचा जेल

आरोपी शख्स को रेस्क्यू कर सुरंग से बाहर निकाला गया।

एक कहावत आपने सुनी होगी 'दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाला खुद उसमें गिरता है।' ऐसी ही एक घटना मैक्सिको के एक आदमी के साथ घटित हुई जब वह खुद के खोदे सुरंग में फंस गया। दरअसल वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए उसके घर तक एक सुरंग खोद रहा था...

50 साल के इस आदमी को पहले ही एक्स गर्लफ्रेंड से दूर रहने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। लेकिन आदत से मजबूर यह शख्स अपनी हरकतों के चलते एक बार फिर जेल पहुंच गया।

एक इंटरव्यू में लड़की ने बताया कि पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया। कुछ समय बाद उसे एहसास हुआ कि आवाज घर के नीचे से आ रही है। लड़की ने जांच की तो पता चला कि वहां उसका एक्स बॉयफ्रेंड फंसा हुआ है।

लड़की के अनुसार दोनों का रिलेशन 14 सालों तक चला, बाद में दोनों अलग हो गए। जासूसी के आरोपी शख्स को रेस्क्यू कर सुरंग से बाहर निकाला गया। लिस ने बताया कि सुरंग से निकाले गए शख्स की हालत काफी खराब थी। उसे डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो गई थी। महिला ने उस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Web Title: Mexican man traps himself in hole dug to spy on his ex

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे