बाथरूम में नहाते-नहाते सो गया ये शख्स! महिला के जगाने पर दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Published: January 7, 2021 09:43 AM2021-01-07T09:43:56+5:302021-01-07T09:50:45+5:30

बाथरूम में नहाते-नहाते सो जाने जैसी बात हैरान कर सकती है। हालांकि ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। अब ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Man sleeps in bathroom tub while taking bath video goes viral | बाथरूम में नहाते-नहाते सो गया ये शख्स! महिला के जगाने पर दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

वायरल वीडियो: बाथरूम में नहाते-नहाते सो गया शख्स (वीडियो ग्रैब)

Highlightsटिक टॉक यूजर ने डाला है वीडियो, बाथरूम में टब में नहाते-नहाते सो गया था शख्सइस दौरान शख्स के आसपास बड़ी मात्रा में झाग पैदा हो गया, एक महिला की आवाज के बाद खुली नींदवीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वीडियो पर आ रहे हैं कई मजेदार रिएक्शन

गाड़ी चलाते-चलाते सो जाने या फिर झपकी आने जैसी बात आपने खूब सुनी होगी। ऐसे ही किसी लंबे सफर में भी कार में बैठ-बैठ झपकी लेने की बात भी अक्सर हम सुनते रहते हैं। हालांकि क्या आपने कभी किसी शख्स के बाथरूम में नहाते-नहाते सो जाने का किस्सा सुना है?

जाहिर है नहाते-नहाते सो जाने की बात अजीब लगती है। हालांकि ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर ये वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाथटब में बैठा शख्स सोया हुआ नजर आता है और उसके चारों और बड़ी मात्रा में झाग बन जाता है।

शख्स झाग के बीच ही सोया हुआ कि तभी बाथरूम में एक महिला आती है और उसे आवाज लगाती है। महिला की आवाज सुनकर शख्स जागता है खांसने लगता है। नींद खुलने पर शख्स बताता है कि वो नहाते-नहाते सो गया था। इस पर महिला कहती है कि इस लापरवाही से वो मर भी सकता था।

ये वीडिया कहां का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इसे टिक टॉक यूजर @junanjoey ने शेयर किया है और लिखा है कि उसके पिता टब में सो गये थे।

वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'ये शख्स 2020 से बचने में कामयाब रहा लेकिन 2021 में झाग ने इसे पकड़ लिया। मुझे खुशी है कि वो ठीक है और हम सभी इस घटना पर हंस सकते हैं।' वहीं, एक यूजर ने हैरानी जताई कि इतना ज्यादा झाग आखिर बाथरूम में कहां से आया। एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चों और डैड के बीच का अंतर बहुत कम होता है।'

Web Title: Man sleeps in bathroom tub while taking bath video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे