सड़क किनारे गोली दागकर काटा केक, वायरल हुआ VIDEO
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 13, 2019 01:41 PM2019-01-13T13:41:02+5:302019-01-13T13:41:02+5:30
वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 लड़के एक सड़क पर खड़े हुए हैं। किनारे केक रखा हुआ है। एक युवक के हाथ में पिस्टल है और दोस्त उसे केक पर निशाना लगाने के लिए उकसा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही। इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। जहां कुछ लड़कों ने सड़क किनारे बेझिझक फायरिंग की। ये गोलियां जन्मदिन का केक काटने के लिए चलाई गईं। इन लड़कों के हौसले इतने बुलंद थे कि फायरिंग के बाद इसका वीडियो TikTok पर भी शेयर कर दिया गया।
20 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 लड़के एक सड़क पर खड़े हुए हैं। किनारे केक रखा हुआ है। एक युवक के हाथ में पिस्टल है और दोस्त उसे केक पर निशाना लगाने के लिए उकसा रहे हैं। लड़के ने पहली बार गोली चलाई, तो निशाना चूक गया। फिर एक और गोली चलाई और वो सीधे केक में लगी। सभी लड़के इसी के साथ जश्न मनाने लगे।
Cutting cake using knife is such a cliched thing. In this video, a youth is seen taking repeated shots at the cake to 'cut' it while others cheer him. The incident is said to have happened in Meerut. pic.twitter.com/DE7yzmOF2V
— Piyush Rai | پیوش رائے (@Benarasiyaa) January 12, 2019
20 सेकेंड के इस वीडियो को जब लोगों ने फेसबुक/ट्विटर पर शेयर किया तो पुलिस हरकत में आई। हालांकि मेरठ पुलिस इसे अपने क्षेत्र की घटना मानने से मना कर रही है। टीपीनगर पुलिस ने बताया कि शनिवार (12 जनवरी) को इस घटना की जानकारी उन्हें मिली थी। जब वहां पहुंचे, तो कोई नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले को फोन मिलाया, लेकिन वो स्विच ऑफ मिला।