ममता बनर्जी का पियानो, PM मोदी का ड्रम, तेज प्रताप का बांसुरी वादन, राहुल गांधी का डांस एक वीडियो में देखें, हुआ वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 22, 2020 07:34 PM2020-02-22T19:34:12+5:302020-02-22T19:36:12+5:30
सोशल मीडिया पर Krishna (@Atheist_Krishna) के नए वीडियो की खूब चर्चा हो रही है.
सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी लीडर तेजप्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी पियानो, पीएम मोदी ड्रम, तेजप्रताप यादव बांसुरी और राहुल गांधी डांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को Krishna (@Atheist_Krishna) ने ट्वीट किया है। ट्विटर पर उनके 3.48 लाख फॉलोअर हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
UPDATED. pic.twitter.com/QRCaKdkLNe
— Krishna (@Atheist_Krishna) February 21, 2020
पहले वीडियो में सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ही थे। हालांकि दूसरे वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी डांस करते हुए दिख रहे हैं।
— 💪🎭......🎭💪 (@vinod_kr786) February 21, 2020
Harmonium wale chacha 😂😂 pic.twitter.com/uYS3ZuVtCq
— Viral Aniket (@Viralaniket) February 21, 2020
👏👏🤣🤣 pic.twitter.com/jxlSmxz0hX
— Proud Indian 🇮🇳 (@16abha16) February 21, 2020
तेजप्रताप यादव ने महाशिवरात्रि के मौके पर बजाई थी बांसुरी
समाचार एजेंसी एएनआई के तेज प्रताप यादव का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वैशाली में ही उनके द्वारा बांसुरी का वादन किया जा रहा है। 26 सेकेंड इस वीडियो मेंं तेज प्रताप यादव मंत्रमुग्ध होकर बांसुरी बजाते दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए 20 फरवरी को तेज प्रताप यादव वैशाली पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सितंबर 2014 में जापान दौरे में ड्रम और बांसुरी बजा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के दौरान ममता बनर्जी ने पियानो बजाकर सबका ध्यान आकर्षित किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 से पहले राहुल गांधी ने भी छोटा उदयपुर में एक समारोह में थिकरते दिख चुके हैं।