मलेशियाई महिला की छाती पर निकला 'बेहद ही दुर्लभ दिखने वाला 5cm लंबा सींग', डॉक्टर्स भी देख रह गए हैरान, मचा हड़कंप

By आजाद खान | Published: April 13, 2022 10:51 AM2022-04-13T10:51:14+5:302022-04-13T10:57:51+5:30

जानकारी के मुताबिक महिला सर्जरी के बाद अब वह ठीक है और उससे अस्पताल से छुट्टी भी दे दिया गया है।

Malaysian woman found rare looking 5cm long horn chest stunned doctors Kota Kinabalu Queen Elizabeth 2 hospital cancer | मलेशियाई महिला की छाती पर निकला 'बेहद ही दुर्लभ दिखने वाला 5cm लंबा सींग', डॉक्टर्स भी देख रह गए हैरान, मचा हड़कंप

मलेशियाई महिला की छाती पर निकला 'बेहद ही दुर्लभ दिखने वाला 5cm लंबा सींग', डॉक्टर्स भी देख रह गए हैरान, मचा हड़कंप

Highlightsएक महिला की छाती में 5 सेंटीमीटर के 'सींग' के निकल आने की खबर आई है। डॉक्टरों ने इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। उन लोगों ने महिला के कैंसर होने की बात को भी नकारा है।

मलेशिया की एक महिला की छाती में 5 सेंटीमीटर के 'सींग' के निकल आने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महीला में इस तरीके के 'सींग' निकल आने के पीछे स्किन इंफेक्शन एक कारण हो सकता है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि यह केवल एक स्किन इंफेक्शन ही है और इसके साथ इसके कैंसर के होने की अटकले भी खत्म हो गई थी। हालांकि अभी तक यह रहस्य बना ही हुआ है कि आखिर कैसे उसके शरीर पर इस तरीके के 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन हो गए कि उसके छाथी पर 'सींग' ही निकल आए। आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब इसके बारे में एक लेख छपी थी। 

क्या है पूरा मामला

'डेली मेल' के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब 8 अप्रैल को एनल्स ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी जर्नल में इसको लेकर एक केस स्टडी प्रकाशित हुई थी। इसके मुताबिक, महिला की छाती पर 'सींग' निकलने के कारण उसे किसी किस्म का दर्द और सूजन नहीं था जिससे डॉक्टरों को यकीन हो गया कि यह कैंसर नहीं है और उन लोगों ने इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। स्टडी में यह भी पाया गया कि महिला की शरीर पर मस्से नहीं थे और वह किसी अन्य त्वचा रोगों से पीड़ित भी नहीं थी। स्टडी में इसे बेहत ही कम दिखने वाले मामला बताया है। हालांकि कि डॉक्टरों ने महिला का सर्जरी कर छाती से 'सींग' को निकाल दिया है और वह अपने घर भी चली गई है। महिला का यह सर्जरी Kota Kinabalu स्थित Queen Elizabeth 2 के अस्पताल में हुई थी। 

महिला की छाती पर ऐसे बढ़ता रहा 'सींग'

महिला ने 'डेली मेल' को बताया कि यह बात दो साल पहले का है जब उसकी छाती के बाईं ओर अचानक से कुछ बढ़ता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद उसका आकार बढ़ने लगा और उसकी लंबाई 5 सेंटीमीटर हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके अस्पताल जाने से पहले तक उसकी छाती के 5 सेंटीमीटर के 'सींग' में खुजली होने लगी थी जिससे उसको सर्जरी के बाद ही आराम मिला था। डॉक्टरों की माने तो यह एक त्वचीय सींग (CH) का केस है जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में एक प्रोटीन के निर्माण के कारण होते हैं। उन लोगों ने भी इस बात से इंकार किया कि यह एक कैंसर का केस है और इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। 

Web Title: Malaysian woman found rare looking 5cm long horn chest stunned doctors Kota Kinabalu Queen Elizabeth 2 hospital cancer

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे