महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 'दुखी पतियों' ने की पीपल की पूजा, 108 चक्कर लगाकर मांगी मन्नत- फिर ऐसी पत्नी न मिले

By भाषा | Published: June 14, 2022 03:01 PM2022-06-14T15:01:15+5:302022-06-14T15:08:21+5:30

महाराष्ट्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ पुरुषों ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पीपल के एक पेड़ की पूजा की। पेड़ के 108 चक्कर लगाते हुए इन्होंने मन्नत मांगी कि उन्हें फिर से ऐसी जीवनसंगिनी न मिले।

Maharashtra: Men worship peepal tree, seek law against injustice husband face at home | महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 'दुखी पतियों' ने की पीपल की पूजा, 108 चक्कर लगाकर मांगी मन्नत- फिर ऐसी पत्नी न मिले

औरंगाबाद में 'दुखी पतियों' ने की पीपल की पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमहाराष्ट्र में पत्नियों से तंग पुरुषों के एक समूह ने किया प्रदर्शन, पीपल की पूजा की।पुरुषों के इस समूह ने अपने साथ ‘अन्याय’ के खिलाफ कानून बनाने की भी मांग की।पीपल के एक पेड़ के चारों ओर घड़ी की सुई के उलट 108 चक्कर लगाते हुए मांगी मन्नत।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में यहां एक दिलचस्प मामला देखने को मिला जब अपनी पत्नियों से तंग पुरुषों के एक समूह ने प्रदर्शन करते हुए घर पर उनके साथ हो रहे ‘अन्याय’ के खिलाफ कानून बनाने की मांग की तथा पीपल के एक पेड़ के चारों ओर घड़ी की सुई के विपरीत 108 चक्कर लगाते हुए मन्नत मांगी कि उन्हें फिर से ऐसी जीवनसंगिनी न मिले।

अपनी पत्नियों से नाखुश कुछ पुरुषों ने अपनी शिकायतें रखने के लिए कुछ साल पहले औरंगाबाद में ‘पत्नी पीड़ित’ आश्रम बनाया था। उन्होंने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। आश्रम के संस्थापक भारत फुलारे ने ‘वट पूर्णिमा’ के अवसर पर कहा कि महिलाएं केले के पेड़ की पूजा करती है और खुशहाल वैवाहिक जीवन तथा सात जन्मों के लिए यही पति मिलने की प्रार्थना करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अत: इससे एक दिन पहले हमने यहां पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए फिर कभी ऐसी जीवनसंगिनी न मिलने की प्रार्थना की। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कानून हैं लेकिन उनका दुरुपयोग किया जा रहा है।’’ फुलारे ने कहा, ‘‘अब पुरुषों के लिए भी कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि वे उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके। इसलिए हमने यह प्रदर्शन किया।’’

Web Title: Maharashtra: Men worship peepal tree, seek law against injustice husband face at home

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे