महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई सत्ता संघर्ष थी, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले-भाजपा ने धार्मिक रंग दिया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 18, 2022 04:00 PM2022-02-18T16:00:37+5:302022-02-18T16:01:52+5:30

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की लड़ाई था।

Maharana Pratap & Akbar religious war Rajasthan Congress president Govind Singh Dotasara BJP Hindus & Muslims see video | महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई सत्ता संघर्ष थी, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले-भाजपा ने धार्मिक रंग दिया, देखें वीडियो

1576 में आमेर के मानसिंह प्रथम के नेतृत्व में मुगल सम्राट अकबर की सेना के साथ हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी।

Highlights ‘भाजपा हर चीज को धार्मिक चश्मे से देखती है।’भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया।महाराणा प्रताप राजस्थान में मेवाड़ के राजपूत शासक थे।

जयपुरः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई सत्ता संघर्ष थी और भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दे दिया।

इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की लड़ाई था। नागौर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने महाराणा प्रताप और अकबर के बीच की लड़ाई को धार्मिक लड़ाई बताया, जबकि यह सत्ता के लिए संघर्ष थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भाजपा हर चीज को धार्मिक चश्मे से देखती है।’

बैठक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया। पूनियां ने ट्वीट कर कहा, ‘महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता के लिए संघर्ष नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई था डोटासरा जी। आप पहले भी इस मुद्दे पर विवादित बयान दे चुके हैं, आखिर मुस्लिम वोटों को खोने का इतना डर क्यों है आपकी कांग्रेस पार्टी को।’

महाराणा प्रताप राजस्थान में मेवाड़ के राजपूत शासक थे। उन्होंने 1576 में आमेर के मानसिंह प्रथम के नेतृत्व में मुगल सम्राट अकबर की सेना के साथ हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी। डोटासरा ने यह भी कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है, चाहे राम मंदिर हो या गायों का मुद्दा। बैठक में उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

Web Title: Maharana Pratap & Akbar religious war Rajasthan Congress president Govind Singh Dotasara BJP Hindus & Muslims see video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे