शिवराज ने कहा नहीं हुई कर्जमाफी, कांग्रेस नेताओं ने घर जाकर पटक दिए 21 लाख किसानों के सबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 7, 2019 06:05 PM2019-05-07T18:05:12+5:302019-05-07T18:05:12+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने कहा, ‘राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन-पत्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू हो गई। 

Madhya pardesh farm loan waiver congress dumps documents at shivraj singh chouhan bhopal home | शिवराज ने कहा नहीं हुई कर्जमाफी, कांग्रेस नेताओं ने घर जाकर पटक दिए 21 लाख किसानों के सबूत

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में पार्टी के अन्य नेताओं ने ये सूची शिवराज को सौंप दिया।

मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को शिवराज चौहान के घर पहुंचे। इस बार कांग्रेस नेताओं के पास सिर्फ बयान नहीं बल्कि उन 21 लाख किसानों की सूची थी जिनका कर्ज माफ करने का सरकार ने दावा किया है। 

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में पार्टी के अन्य नेताओं ने ये सूची शिवराज को सौंप दिया। यह सूची जिलावार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने कहा, ‘राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन-पत्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू हो गई। 

यह भी कहा गया कि जय जवान जय किसान ऋण माफी योजना के तहत कुल 55 लाख किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ होना है। आचार संहिता लगने के पूर्व करीब 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं, उन्हें कर्ज़ माफी के प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष बचे किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी।

Web Title: Madhya pardesh farm loan waiver congress dumps documents at shivraj singh chouhan bhopal home