वरमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ गया प्रेमी, दुल्हन को जड़ डाला थप्पड़, लोगों ने की जमकर धुनाई, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 27, 2020 11:04 AM2020-02-27T11:04:12+5:302020-02-27T11:04:12+5:30
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक द्वारा दुल्हन को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है. युवक को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमें शादी के स्टेज पर एक लड़का दुल्हन के साथ बदतमीजी करते हुए दिख रहा है। जयमाल के दौरान बियर्ड लुक वाला एक लड़का स्टेज पर चढ़ता है और गिफ्ट देने के बहाने दुल्हन के गाल पर चाटा रसीद देता है। इस दौरान मंच पर भगदड़ मच जाती और लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। थप्पड़ वाली घटना के तुरंत बाद उस लड़के को मंच से धक्का देकर भगा दिया जाता है।
यह वीडियो 39 सेकेंड का है और इसे Khabar Uttarakhand ने पोस्ट किया है। इस वीडियो दिख रहा है, स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे थे। इसी दौरान एक शख्स स्टेज पर आकर दुल्हन को थप्पड़ जड़ देता है। थप्पड़ जड़ते ही आस-पास मौजूद लोगों को कुछ नहीं समझ में आता है। 10 सेकेंड तक सभी लोग सकते में रहते हैं। इसके बाद दुल्हे की तरफ का एक आदमी लड़के को मंच से गिरा देता है।
खबर उत्तराखंड के अनुसार ये घटना हरिद्वार की है। लंढौरा एक गांव में लक्सर से बारात आई थी। युवक दुल्हन को गिफ्ट देने के बहाने स्टेज पर चढ़ा था और मौका मिलते ही थप्पड़ लगा दी। इसके बाद थप्पड़ लगाने वाले युवक की बारातियों और घरातियों दोनों ने जमकर पिटाई की। आरोपी युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।