'लॉर्ड शिवम मावी' ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, जानें क्या है वजह
By अंजली चौहान | Published: December 30, 2023 12:23 PM2023-12-30T12:23:54+5:302023-12-30T12:24:32+5:30
साल 2024 में होने वाले आईपीएल के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शिवम मावी को 6 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है।
सोशल मीडिया पर 'लॉर्ड शिवम मावी' ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। जब आप इस शब्द को ट्विटर पर सर्च करेंगे तो आपको कई वीडियो दिखेंगे जिनमें भारतीय खिलाड़ी शिवम मावी के एक्स हैंडल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की गई है।
उस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवम मावी के अकाउंट से कुछ भारतीय एक्ट्रेस जैसे मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर और कुछ मॉडल्स की फोटो को भी लाइक और शेयर किया गया है।
दरअसल, शिवम मावी एक शानदार क्रिकेटर हैं। शिवम मावी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिवम मावी ने भारत के लिए टी20I में अब तक 6 मैच खेले हैं। शिवम मावी ने आईपीएल में अब तक 32 मैच खेले हैं।
Lord Shivam Mavi liking girls pictures 🤣#ShivamMavi#CricketTwitterpic.twitter.com/xgyr0nMgmC
— Savlon Bhoi (@First_follow_me) December 29, 2023
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे शिवम मावी के अकाउंट की स्क्रीन रिकॉर्डिंग @Incognito_qfs नाम के पेज से शेयर की गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "आप उन पर यह कहने का दबाव डाल रहे हैं कि अकाउंट हैक हो गया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा- "ठीक है भाई, उसे लड़की की ही तस्वीर पसंद आ रही है, अगर लड़के की तस्वीर पसंद आती तो शक होता।"
Lord Shivam Mavi supremacy 😭🙏pic.twitter.com/tkxlDtROqI
— Veer (@_veerrr____) December 29, 2023
कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं,वीडियो शेयर कर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।