VIDEO: बिहार में मिला कुछ ऐसा, लोगों में मच गई लूटने के लिए भगदड़
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 11, 2019 08:36 PM2019-01-11T20:36:41+5:302019-01-11T20:36:41+5:30
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग इसे चुराकर भाग रहे थे, लेकिन पीछा करने पर इसे यहीं छोड़ दिया। उनके मुताबिक रामपुर डुमरा ट्रेन लुटेरों के सॉफ्ट टारगेट पर है। ये वारदात उसी का हिस्सा हो सकती है।
बिहार के डुमरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ ऐसा दिखा, जिसे लूटने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जब हकीकत पता चली, तो इनका दिमाग ही घूम गया। दरअसल ट्रैक के पास ग्रामीणों को घी जैसा भारी मात्रा में बिखरा दिखा, जिसे बटोरने के लिए वह घर से बर्तन ले आए। मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
जांच की गई, तो बात कुछ और ही निकली। असल में जिसे लोग घी समझ रहे थे, वो औद्योगिक रसायन निकला। ये रसायन हानिकारक था, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने इसका इस्तेमाल ना करने की हिदायत दी।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग इसे चुराकर भाग रहे थे, लेकिन पीछा करने पर इसे यहीं छोड़ दिया। उनके मुताबिक रामपुर डुमरा ट्रेन लुटेरों के सॉफ्ट टारगेट पर है। ये वारदात उसी का हिस्सा हो सकती है।
पुलिस ने लोगों से ये भी अपील की है कि वह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दिया करें, कोई वस्तु उनके लिए घातक भी हो सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर लूटे गए सामान को पुलिस ने वापस करने की मांग भी की है।