दिल्ली हिंसा: केजरीवाल सरकार देगी 11 श्रेणियों में मुआवजा, अनाथ, ई-रिक्शा वालाों के लिए अलग से घोषणा, हेल्पलाइन नंबर जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2020 08:36 AM2020-02-28T08:36:04+5:302020-02-28T08:37:40+5:30

केजरीवाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर भी मदद ली जा सकती है।

kejriwal government announces relief package for delhi violence affected people | दिल्ली हिंसा: केजरीवाल सरकार देगी 11 श्रेणियों में मुआवजा, अनाथ, ई-रिक्शा वालाों के लिए अलग से घोषणा, हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 फरवरी को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

Highlightsकेजरीवाल सरकार दंगों से प्रभावित हुए छात्रों को निशुल्क किताबें और स्कूली परिधान मुहैया कराएगी.अगर कोई भी घायल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी.

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुआवजे का ऐलान किया है।  दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में केजरीवाल सरकार लोगों को राहत पहुंचाएगी। जिनके मकान हिंसा में जल गए हैं, उन्हें भी दिल्ली सरकार राहत प्रदान करेगी।

किसको कितनी मदद मिलेगी

श्रेणी                                      मुआवजा
बड़ों की मौत पर                     10 लाख
नाबालिग की मौत                     5 लाख
स्थायी विकलांगता                      5 लाख
गंभीर घायल                             2 लाख
कम घायल                             20 हजार
अनाथ                                    3 लाख
जानवर को नुकसान                 5 हजार
सामान्य रिक्शा को नुकसान      25 हजार
ई-रिक्शा को नुकसान               50 हजार
घर को नुकसान                        5 लाख
किरायादारों को नुकसान           1 लाख

आवेदन के लिए मोबाइल एप विकसित करेंगे : 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। उस एप के जरिये लोग मुआवजे के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा आगजनी में नष्ट हुए आवश्यक दस्तावेज फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इसके अलावा टोल फ्री नंबर पर भी मदद ली जा सकती है। 

टोल फ्री नंबर-1077
उत्तर-पूर्व डीएम: 011-22115289
यमुना विहार एसडीएम: 011-22574468
सीलमपुर एसडीएम-011-22827367
करावल नगर एसडीएम-011-22574469
शाहदरा डीएम-011-22111077
शाहदरा एसडीएम-011-22110029

इसके अलावा हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली डीएम और एसडीएम इलाके में कैंप लगाएंगे। दिल्ली सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में 18 एसडीएम की तैनाती की है और उन्हें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

Web Title: kejriwal government announces relief package for delhi violence affected people

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे