हाथी का ये क्यूट बच्चा रोजाना ऐसे करता है एक्सरसाइज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे हैं तारीफ

By प्रिया कुमारी | Published: July 16, 2020 01:12 PM2020-07-16T13:12:35+5:302020-07-16T13:12:35+5:30

कर्नाटक के जू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी का क्यूट बच्चा एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। जू के कर्मचारी छोटे हाथी को रोजाना एक्सरसाइज कराने ले जाते हैं।

karnatka zoo elephant baby exercise video viral on social media | हाथी का ये क्यूट बच्चा रोजाना ऐसे करता है एक्सरसाइज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे हैं तारीफ

हाथी का बच्चा रोजाना ऐसे करता है एक्सरसाइज

Highlightsकर्नाटक के चिड़ियाघर में छोटा हाथी रोजाना करता है एक्सरसाइज।एक्सरसाइज करते हुए छोटे हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

अक्सर आपने ज्यादातर इंसान को ही एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर हाथी के एक्सरसाइज का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कर्नाटक के एक चिड़ियाघर में हाथी के छोटे बच्चे को एक्सरसाइज के लिए यहां के कर्मचारी रोजाना सुबह लेकर जाते हैं।

छोटे हाथी को दौड़ना बेहद पसंद है। चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटा हाथी किस तरह से दौड़ रहा है। ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है। सोशल मीडिया पर फैन इस वीडियो को देखकर तारीफ कर रहे हैं।

अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। यूजर वीडियो को देखकर लाइक कमेंट कर रहे है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई छोटे क्यूट हाथी के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। 

कुछ दिनों पहले तीन हाथी के बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था। इंटरनेट पर खूब छाया हुआ था। इन दिनों इस छोटे हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कर्मचारी भी इस हाथी के साथ खेलना बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कितना क्यूट वीडियो है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि बहुत सारा प्यार। ऐसे कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले। 

Web Title: karnatka zoo elephant baby exercise video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे