लाइव न्यूज़ :

'JNU में गरीब का बच्चा पढ़े तो इनको दर्द होता है', कन्हैया कुमार ने लाइव शो में बीजेपी नेता को कराया चुप, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2020 09:26 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हुई हिंसा को लेकर सीपीआई नेता और JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पिछले काफी दिनों से एक्टिव हैं। वह लगातार बीजेपी की सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार और बीजेपी नेता का यह वीडियो वायरल हो गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को कुछ नकाबपोश लोगों ने कैंपस में हमला किया था।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हुई हिंसा को लेकर सीपीआई नेता और JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक प्राइवेट टीवी चैनल को लेकर डिबेट में शामिल हुए। कन्हैया कुमार का टीवी पर लाइव डिबेट शो 9 जनवरी को आया था। टीवी लाइव डिबेट शो में कन्हैया कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लाइव शो में कहा, बीजेपी नहीं चाहती है कि देश का गरीब बच्चा जेएनयू में पढ़े। कन्हैया कुमार के साथ इस डिबेट शो में बीजेपी नेता अमिताभ सिन्हा शामिल थे। जहां कन्हैया कुमार ने बीजेपी नेता को चुप करा दिया, जिसका वीडियो ट्विटर पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। 

डिबेट में कन्हैया कुमार कहते हैं, 'अपने बच्चों को ये लोग प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते होंगे लेकिन इनको (बीजेपी) दर्द होता है जब गरीब का बच्चा जेएनयू में पढ़ता है।' कन्हैया के ये कहते ही बीजेपी नेता कहते हैं, 'गरीबी मत बेचिए। आप सब लोग गरीबी बेचते हैं।'  बीजेपी नेता के इतना कहते ही कन्हैया कुमार पलटवार करते हुए कहते हैं 'प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हो। प्रधानमंत्री खुद बोलते हैं कि वे गरीब हैं। प्रधानमंत्री ये खुद बोलते हैं क्या मैं कुछ गलत बोल रहा हूं क्या।'

इस वीडियो को शेयर कर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर लोगों ने कन्हैया कुमार के पक्ष में लिखा है। कई यूजर्स ने कहा है कि बीजेपी नेता को कन्हैया कुमार ने अपने जवाबों से चुप करा दिया है। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल