कमला नेहरू चिड़ियाघरः भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका सियार सिंहों के बाड़े में कूदा, ऐसे बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 13, 2022 10:39 PM2022-04-13T22:39:17+5:302022-04-13T22:40:44+5:30

दिलचस्प घटनाक्रम को एक दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kamala Nehru Zoo jackal jumped lion's enclosure save life hiding narrow tunnel search food and water Indore | कमला नेहरू चिड़ियाघरः भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका सियार सिंहों के बाड़े में कूदा, ऐसे बचाई जान

चुस्त सियार कुछ देर तक सिंहों को छकाता रहा और बाद में बाड़े में चूहों की खोदी गई एक पतली सुरंग में छिपकर बैठ गया। (file photo)

Highlightsबाड़े में कूदने वाला सियार हमारे चिड़ियाघर का नहीं है। भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शहर में दाखिल हुआ।मांस की गंध पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और उनके बाड़े में घुस गया।

इंदौरः इंदौर में भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका एक सियार बुधवार को कमला नेहरू चिड़ियाघर में घुसने के बाद सिंहों के बाड़े में कूद गया। सिंहों द्वारा शिकार के लिए पीछा किए जाने पर सियार ने बाड़े की एक पतली सुरंग में छिपकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

इस दिलचस्प घटनाक्रम को एक दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, ‘‘सिंहों के बाड़े में कूदने वाला सियार हमारे चिड़ियाघर का नहीं है। वह भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शहर में दाखिल हुआ और उस हिस्से से चिड़ियाघर में घुस गया जो नाले से सटा है।’’

उन्होंने बताया कि करीब 10 महीने का सियार संभवत: सिंहों को परोसे गए मांस की गंध पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और उनके बाड़े में घुस गया। यादव ने बताया कि अपने बाड़े में अचानक सियार को देखकर गुस्से में आए सिंहों ने उसे दबोचने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन चुस्त सियार कुछ देर तक सिंहों को छकाता रहा और बाद में बाड़े में चूहों की खोदी गई एक पतली सुरंग में छिपकर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर चिड़ियाघर प्रबंधन ने भयभीत सियार को सिंहों के बाड़े से सुरक्षित बाहर निकाला। यादव ने बताया,‘‘सियार के सिर, पैरों और पूंछ में पुरानी चोटें मिली हैं। हम चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय में उसका इलाज कर रहे हैं।’’

Web Title: Kamala Nehru Zoo jackal jumped lion's enclosure save life hiding narrow tunnel search food and water Indore

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे