लाइव न्यूज़ :

'हमारे टैक्स से मूर्ति ना बनवाएं, शिक्षा में लगाएं', JNU छात्रों के समर्थन में आए टैक्सपेयर्स, ट्रेंड हुआ #TaxPayersWithJNU

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 19, 2019 11:14 IST

सोमवार को जेएनयू के हजारों छात्र अपने कैम्पस से संसद तक मार्च करने की कोशिश में जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें मेन गेट के पास ही रोक दिया था। लेकिन छात्रओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और तकरीबन 100 छात्रों को हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों से जेएनयू के हजारों छात्र फीस बढ़ाने को लेकर विरोध कर रहे हैं।कुछ लोगों का कहना है कि हमें इस बात से कोई दिक्कत नहीं होगी कि हमारे टैक्स के पैसे शिक्षा में लगे।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हॉस्टल फीस बढ़ाए जाने के विरोध में छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन में संसद तक मार्च करने का प्रयास किया। पिछले कई दिनों से जेएनयू के हजारों छात्र फीस बढ़ाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। जेएनयू के इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर 'मेरा टैक्स' का सवाल उठने लगा है। कुछ दिनों पहले यह विरोध किया जा रहा था कि जेएनयू के छात्र उनके टैक्स के पैसे पर ऐश कर रहे हैं, राजनीति कर रहे हैं। लेकिन आज (19 नवंबर) इसके विपरीत टैक्सपेयर्स कह रहे हैं कि वह जेएनयू के छात्र के साथ हैं। जिसको लेकर ट्विटर पर हैशटैग #TaxPayersWithJNU ट्रेंड भी कर रहा है। 

इस ट्रेंड के साथ लोग कह रहे हैं कि हमारे टैक्स से सरकरा मूर्तियां बनवा रही है, टैक्सपेयर्स के पैसे से मुख्यमंत्री के लिए प्राइवेट जेट खरीदा जा रहा है तो क्या यह सही है। वहीं एक यूजर का कहना है कि हमें अपने पैसे मंदिर और मस्जिद के निर्माण के लिए नहीं देना है। 

कुछ लोगों का कहना है कि हमें इस बात से कोई दिक्कत नहीं होगी कि हमारे टैक्स के पैसे शिक्षा में लगे। कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ जेएनयू ही क्यों पूरे देश में शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। 

एक वैरिफाइड यूजर ने लिखा है, जेएनयू भारत का टॉप यूनिवर्सिटी है। टैक्सपेयर्स के पैसे को शिक्षा में लगाया जाना चाहिए। सारे टैक्स के पैसे टैक्सपेयर्स के पैसे खर्च किया जाना चाहिए। इसलिए हम #TaxPayersWithJNU हैं। 

देखें प्रतिक्रिया 

सोमवार को जेएनयू के हजारों छात्र अपने कैम्पस से संसद तक मार्च करने की कोशिश में जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें मेन गेट के पास ही रोक दिया था।  सोमवार से ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था। स्थिति को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत करीब 100 जेएनयू छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस ने छात्रों को मार्च से रोकने के लिए रविवार देर रात से ही मेन गेट के दोनों तरफ भारी बैरिकेडिंग कर दी थी और इलाके में धारा 144 लगा दी थी। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल