लाइव न्यूज़ :

'मां को आखिरी बार देखना चाहता था, पर काम जरूरी', कोरोना मरीजों के लिए मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं गया ये डॉक्टर, बलिदान को लोगों ने किया सलाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 10:25 IST

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है। राज्य में अब तक संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर राममूर्ति मीणा ने वीडियो कॉल के जरिए मां के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। डॉक्टर राममूर्ति मीणा जयपुर के SMS हॉस्पिटल के आइसोलेशन और आईसीयू के नर्सिंग इंचार्ज हैं।

जयपुर: भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देशभर के डॉक्टर कई-कई घंटों की शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसी ही कोरोना फाइटर की एक खबर राजस्थान के जयपुर के SMS हॉस्पिटल की है। जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आइसोलेशन और आईसीयू के नर्सिंग इंचार्ज डॉक्टर राममूर्ति मीणा कोरोना वायरस के मरीजों की इलाज के लिए अपनी मां के अंतिम संस्कार में ना जाने का फैसला किया। इसके बाद से डॉक्टर राममूर्ति मीणा के जज्बे को सोशल मीडिया पर लोग सलाम कर रहे हैं। 

डॉक्टर राममूर्ति मीणा करौली के राणोली गांव के रहने वाले हैं। उनकी 93 साल की मां भोली देवी का देहांत हो गया। जिसके बाद डॉक्टर राममूर्ति मीणा ने मां के अंतिम संस्कार में ना जाने का फैसला लिया और वीडियो कॉल के जरिए मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।  

एक मीडिया चैनले से बात करते हुए डॉक्टर राममूर्ति मीणा ने कहा कि उस वक्त उनका हॉस्पिटल में रहना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा, ''मैं अपनी मां को जाकर आखिरी बार देखना चाहता था लेकिन मेरा काम ज्यादा जरूरी था, इस वक्त मैं कोरोना मरीजों के साथ हूं...इसलिए मेरा अस्पताल में बाहर जाना उचित नहीं है...क्योंकि इससे मेरे परिवार और बाकी लोगों को भी खतरा हो सकता है।''

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह