बिल्लियों की वजह से बची इस कपल की जान, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Published: October 23, 2019 05:30 PM2019-10-23T17:30:31+5:302019-10-23T17:30:31+5:30

क्लॉदियो पियाना ने 'सेकोलो XIX ' समाचार पत्र को बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया।

Italian couple saved from landslide by their cats | बिल्लियों की वजह से बची इस कपल की जान, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

बिल्लियों की वजह से बची इस कपल की जान, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Highlightsदंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया। इटली के लिंगुरिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदियों का पानी उफान पर है, जिसके चलते भूस्खलन हुआ और एक पुल भी बह गया।

इटली में बिल्लियों की वजह से एक दंपति की जान बाल-बाल बच गई। बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई है। दरअसल, इटली में भूस्खलन के दौरान एक दंपति अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आने वाला था, लेकिन उनकी दो बिल्लियों ने समय रहते उन्हें जगा दिया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

क्लॉदियो पियाना ने 'सेकोलो XIX ' समाचार पत्र को बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ने देखा कि वे उसी वक्त छत से गिरे प्लास्टर के एक टुकड़े से खेल रही थीं। इस दौरान उनकी नजर दीवारों में आईं दरारों पर पड़ी।" इटली के लिंगुरिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदियों का पानी उफान पर है, जिसके चलते भूस्खलन हुआ और एक पुल भी बह गया।

पियाना और उनकी पत्नी सबरीना सोमवार रात कैंपो लीगर में अपने घर में सोने गए थे, वे बात से अंजान थे कि उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। भूस्खलन के दौरान जान बचाने के लिये वे कार की ओर भागे, लेकिन कीचड़ में फंस गए। इस दौरान बचावकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। उनकी दोनों बिल्लियां भी सुरक्षित बच गईं। दंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया। 

Web Title: Italian couple saved from landslide by their cats

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे