IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा नीलामी में छाईं काव्या मारन, जीता क्रिकेट प्रशंसकों का दिल, लोगों ने किए कमेंट

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2022 07:07 PM2022-02-12T19:07:01+5:302022-02-12T19:08:54+5:30

IPL 2022 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय में से एक बन गईं। आईपीएल नीलामी में शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की मौजूदगी भी रहीं। 

IPL 2022 Mega Auction SRH CEO Kaviya Maran wins hearts cricket fans check all reactions | IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा नीलामी में छाईं काव्या मारन, जीता क्रिकेट प्रशंसकों का दिल, लोगों ने किए कमेंट

वह व्यवसायी कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन टीवी समूह के संस्थापक हैं।

Highlightsमीडिया पर मारन और 'हू इज द ओनर ऑफ एसआरएच' को सर्च किया।कलानिधि मारन की बेटी हैं। मारन सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक हैं।मारन के पिता तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता एम करुणानिधि के पोते हैं।

IPL 2022 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन फिर से सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र थीं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी 12 फरवरी (शनिवार) को बेंगलुरु में शुरू हुई है। वह व्यवसायी कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन टीवी समूह के संस्थापक हैं।

यही समूह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का मालिक है। कुछ साल पहले जब वह पहली बार आईपीएल नीलामी में दिखाई दी थीं, तो उन्हें 'मिस्ट्री गर्ल' कहा जाता था, क्योंकि बहुत से लोग उनके बारे में नहीं जानते थे। इस बार भी फैंस की निहागें थम सी गईं। वह सन संगीत और सन टीवी के एफएम चैनलों से जुड़ी हैं।

उनके चाचा दयानिधि मारन चेन्नई सेंट्रल से सांसद हैं। 30 वर्षीया काविया मारन को पहली बार आईपीएल के 2018 सीज़न के दौरान टेलीविजन पर देखा गया था, जहाँ उन्हें उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में SRH का समर्थन करते देखा गया था। सुश्री मारन पिछले साल की नीलामी के दौरान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं, जब ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं ने उन्हें SRH नीलामी लड़की के रूप में संदर्भित किया था।

काव्या मारन ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद टीम की टेबल पर कोच और टीम स्टॉफ के साथ बैठी थीं। वह टीम को रणनीतिकार के तौर पर काम कर रही हैं। कोच टॉम मूडी, मुथैया मुरलीधरन और टीम के अन्य सदस्यों के साथ बैठी थीं।

Web Title: IPL 2022 Mega Auction SRH CEO Kaviya Maran wins hearts cricket fans check all reactions

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे