नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता ने कहा, कांग्रेस ने हमला किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 21, 2022 05:46 PM2022-12-21T17:46:37+5:302022-12-21T17:47:59+5:30
शिवाजी महाराज के कथित अपमान को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मांगा था।
नागपुरः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘न्यू इंडिया’ का पिता करार देते हुए कहा कि देश में दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। बैंकर और गायिका अमृता ने कहा, “हमारे पास दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।”
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी की आलोचना की। ठाकुर ने कहा, “भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर चलने वाले लोग गांधीजी को बार-बार मारने की कोशिश करते रहते हैं। वे इस तरह की बातें करते रहते हैं, क्योंकि उनमें झूठ बोलकर और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करके इतिहास बदलने की सनक सवार है।”
Amruta Fadnavis | पंतप्रधान नरेंद्र मोदी देशाचे दुसरे राष्ट्रपिता! अमृता फडणवीस यांचे विधान#amrutafadnavislatest#marathinews#zee24taaspic.twitter.com/heGgvI6ZcC
— ZEE २४ तास (@zee24taasnews) December 21, 2022
अमृता से उनके द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल राष्ट्रपिता कहे जाने के बारे में सवाल किया गया था। साक्षात्कार करने वाले ने उसने पूछा था कि मोदी जी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं? अमृता ने जवाब दिया कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं।
भाजप आणि संघ विचारधारेची लोकं वारंवार म. गांधींना ठार मारण्याचा प्रयत्न करतात - एड. यशोमती ठाकुर#mahatmagandhi#amrutafadnavis#yashomatithakurpic.twitter.com/NWf8RWooX1
— Adv. Yashomati Thakur (@AdvYashomatiINC) December 21, 2022
उन्होंने कहा, “हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं; नरेंद्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी उस (पहले के) युग के राष्ट्रपिता हैं।” अमृता की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Amruta Fadnavis : 'पंतप्रधान नरेंद्र मोदी नवीन भारताचे राष्ट्रपिता' अमृता फडणवीसांचं वक्तव्य.#AmrutaFadnavis#पंतप्रधाननरेंद्रमोदी#राष्ट्रपिता#Maharashtra#Politicspic.twitter.com/aRaYwqCNCJ
— ABP माझा (@abpmajhatv) December 21, 2022
विपक्ष की आलोचना के बाद कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया था और कहा था कि वह ऐसी महान शख्सियत का अपमान करने के बारे में “कभी सोच भी नहीं सकते”। इससे पहले शिवाजी महाराज के कथित अपमान को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी ने कोश्यारी का इस्तीफा मांगा था।