क्वारंटाइन सेंटर में काम कर रहे रसोइया ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें
By प्रिया कुमारी | Published: June 6, 2020 04:09 PM2020-06-06T16:09:30+5:302020-06-06T16:09:30+5:30
इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के रसोइया का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रसोइया चतुर नार गाने पर बेहतरीन तरीके से डांस कर रहा है।
![In bihar Quarantine centre cook dance video viral on internet have a look | क्वारंटाइन सेंटर में काम कर रहे रसोइया ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें In bihar Quarantine centre cook dance video viral on internet have a look | क्वारंटाइन सेंटर में काम कर रहे रसोइया ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/dance-video_202006165472.jpg)
बिहार के क्वारांटीन सेंटर में काम कर रहे रसोइया का डांस वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल (फोटो-ट्विटर)
बिहार के कटिहार जिले के क्वारंटाइन सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चतुर नार गाने पर मजेदार डांस कर रहा है। ये शख्स क्वरांटाइन सेंटर में काम करने वाला रसोइया है, जो लोगों का मनोरंजन का काम कर रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में शख्स धोती और बनियान पहने सिर पर टीका लगाए मस्ती भरे में अंदाज में डांस कर रहा है, बाकि के लोग वीडियो बनाने में लगे है। खास बात तो ये है कि इस गाने पर जिस बेहतरीन अंदाज से ये डांस कर रहा है लोग भी हैरान हो गए हैं।
सोशल मीडिया यूजर देवेंद्र ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि बिहार के कटिहार जिले के एक कोरंटाइन सेंटर का है। बिहार के लोगों की उत्सवधर्मिता किसी से भी कम नहीं है। आश्चर्य होता है कि संकट के इस दौर में कोई व्यक्ति जीवन को इस अंदाज में भी जी सकता है। जिंदगी के प्रति अद्भुत रागात्मकता और जिजीविषा बिहारी मानस की पहचान है।
ये वीडियो क्लिप, बिहार के कटिहार जिले के एक #कोरंटाइन सेंटर का है। बिहार के लोगों की उत्सवधर्मिता किसी से भी कम नहीं है। आश्चर्य होता है कि संकट के इस दौर में कोई व्यक्ति जीवन को इस अंदाज में भी जी सकता है। जिंदगी के प्रति अद्भुत रागात्मकता और जिजीविषा #बिहारी मानस की पहचान है। pic.twitter.com/PPnC9xP4YO
— Devendra N. Tiwari (देवेंद्र) (@JournoDev) June 6, 2020
लोग भी इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि टेशन दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि शानदार। सोशल मीडिया पर तो ये वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।