Video: असम के बारपेटा में दिखा खौफनाक बवंडर, चुटकियों में टॉरनेडो ने उजाड़ दिए धान के खेत, उड़ा डाली झोंपड़ियां, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Published: May 8, 2022 10:22 AM2022-05-08T10:22:35+5:302022-05-08T10:24:52+5:30

असम के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओ'नील शॉ की अगर माने तो यह कोई चक्रवात नहीं है। यह कम तीव्रता वाला एक बवंडर है।

Horrible tornado Barpeta Assam bawandar devastated paddy fields blown up huts video viral Sanjay O'Neill Shaw General Meteorology Guwahati | Video: असम के बारपेटा में दिखा खौफनाक बवंडर, चुटकियों में टॉरनेडो ने उजाड़ दिए धान के खेत, उड़ा डाली झोंपड़ियां, वीडियो वायरल

Video: असम के बारपेटा में दिखा खौफनाक बवंडर, चुटकियों में टॉरनेडो ने उजाड़ दिए धान के खेत, उड़ा डाली झोंपड़ियां, वीडियो वायरल

Highlightsअसम के बारपेटा जिले से एक बवंडर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इलाके में यह बवंडर शनिवार को आया था। असम और मेघालय में पहले से बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी है।

गुवाहाटी: असम के बारपेटा जिले में शनिवार को एक खौफनार बवंडर या टॉर्नेडो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बवंडर का पूरा मंजर कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे घान के खेत और वहां मौजूद झोपड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। इलाके में यह बवंडर तब आया है जब मौसम विभाग ने असम और मेघालय में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल के महीने में भारी बारिश और तूफान के कारण बहुत नुकसान देखने को मिला था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

कैमरे में कैद हुआ बवंडर

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे बवंडर इलाके में तबाही मचा रहा है। वहां मौजूद लोगों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद किया जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बवंडर के चपेट में जो आ रहा है, वह उसे उड़ा ले जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि कैसे बवंडर खेतों में पड़े अनाज और लोगों के घरों के अस्थाई छतों को अपने संग उड़ा ले जा रहा है। वहां मौजूद लोगों को बवंडर इतना खतरनाक लगा कि लोग डर के मारे भगवान को याद करने लगे थे। बवंडर को एक जगह से दूसरी जगह जाते देखा गया है और ऐसे में उसके रास्ते में जो भी आता रहा, वह उसे अपने में समेटते गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

क्या कहना है मौसम विभाग का

इस बवंडर पर मौसम विभाग का कहना है कि इसे चक्रवात नहीं कहा जा सकता है। इस पर बोलते हुए गुवाहाटी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओ'नील शॉ ने बयान दिया है। उन्होंने EastMojo के माध्यम से कहा, 'शनिवार को असम के बारपेटा में चेंगा जिले में एक कम तीव्रता वाला बवंडर आया। यह चक्रवात नहीं है।' बताया जा रहा है कि इस बवंडर की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। 

Web Title: Horrible tornado Barpeta Assam bawandar devastated paddy fields blown up huts video viral Sanjay O'Neill Shaw General Meteorology Guwahati

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे