वायरल: दीपिका की जुड़वां बहन लगती है ये रशियन एक्ट्रेस, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

By पल्लवी कुमारी | Published: June 6, 2018 05:27 AM2018-06-06T05:27:39+5:302018-06-06T05:27:39+5:30

इरिना शेक की शक्ल फेसकट, शार्प जॉ-लाइन और गालों में पड़ने वाले डिंपल बिल्कुल दीपिका जैसे ही लगते हैं

Hollywood star irina shayk look alike deepika padukone viral on social media | वायरल: दीपिका की जुड़वां बहन लगती है ये रशियन एक्ट्रेस, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

वायरल: दीपिका की जुड़वां बहन लगती है ये रशियन एक्ट्रेस, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

नई दिल्ली, 6 जून:  दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका पादुकोण और मॉडल से ऐक्ट्रेस बनीं इरिना शेक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। फैन्स का कहना है कि इरिना की शक्ल दीपिका से काफी हद तक मिलती है। 

सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो इरिना को दीपिका की जुड़वां बहन तक बता रहे हैं। इरिना शेक एक रशियन ऐक्ट्रेस हैं। मॉडल से ऐक्ट्रेस बनीं इरिना हॉलीवुड की फेमस और हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। 

इरिना की शक्ल फेसकट, शार्प जॉ-लाइन और गालों में पड़ने वाले डिंपल बिल्कुल दीपिका जैसे ही लगते हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि इरिना की हंसी तक दीपिका से काफी मिलती है।

इरिना का जन्म 6 जनवरी 1986 में हुआ था, जिन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद से ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे। इरिना ने फेमस हॉलीवुड ऐक्टर ड्वेन जॉनसन (द रॉक) के ऑपोजिट 2014 में फिल्म 'हरक्युलिस' हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था।

इरिना 2015 से फेमस हॉलीवुड एक्टर  ब्रैडली कूपर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इनका एक बेटी भी है। इरिना इस से पहले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी चार साल डेट कर चुकी थी। दोनों का 2015 में ब्रेकअप हो गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Hollywood star irina shayk look alike deepika padukone viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे