लाइव न्यूज़ :

'सावधान, लाइव पेट्रोल बम हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी', हरियाणा के मंत्री अनिल विज के बिगड़े बोल, लोगों ने लगाई क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 13:28 IST

ऐसा पहली बार नहीं है जब  हरियाणा के मंत्री अनिल विज नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने वाले निशाना साधा है। उन्होंने पहले भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि देश के विपक्ष और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान दोनों की भाषा एक जैसी है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जहां भी जाते हैं आग भड़काते हैं।अनिल विज का यह ताजा बयान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के मेरठ पहुंचने और वापस लौटने के बाद आया। अनिल विज अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लाइव पेट्रोल बम बताया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने 24 दिसंबर की शाम ट्वीट कर कांग्रेस के दोनों नेताओं पर तंज कसा है। अनिल विज ने लिखा, ''सावधान रहो, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लाइव पेट्रोल बम हैं, जहां भी जाते हैं वहां आग लगाने का काम करते हैं और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाते हैं।'' अपने इस ट्वीट को लेकर अनिल विज ट्रोल हो गए हैं। लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं। अनिल विज का यह ताजा बयान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के मेरठ पहुंचने और वापस लौटने के बाद आया। 

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ पहुंचे थे लेकिन उन्हें शहर के बाहर ही रोक लिया गया था। जिसके बाद यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ की सरकार की ट्विटर पर जमकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद  अनिल विज ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर तंज किया।

एक यूजर ने लिखा, अगर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बम हैं तो आप क्या हैं मंत्री जी।

एक यूजर ने लिखा, आपने तो पूरा देश ही जला दिया है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब  हरियाणा के मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं या फिर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी  हरियाणा के मंत्री अनिल विज नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने वाले तीखा हमला कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि  हिंदुस्तान में हंगामा करना विपक्ष और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की साजिश है। देश के विपक्ष और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान दोनों की भाषा एक जैसी है। 

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीप्रियंका गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल