बुर्का पहनी महिला ने कैब चालक को चाकू मारा, मिस्र की रहने वाली आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2022 05:53 PM2022-02-15T17:53:56+5:302022-02-15T17:58:37+5:30

खुद को मिस्र की निवासी बताने वाली महिला ने पीसीआर कर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर अपनी मातृभाषा में चिल्लाना शुरू कर दिया।

Gurugram Woman wearing burqa stabbed cab driver accused Egypt chased and caught police haryana | बुर्का पहनी महिला ने कैब चालक को चाकू मारा, मिस्र की रहने वाली आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, देखें वीडियो

पुलिस ने कहा कि वे महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ड्राइवर की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Highlightsसंदिग्ध महिला को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के एक वीडियो में वह महिला पुलिसकर्मी को मुक्के मारती और पीटती हुई दिख रही है।मेरे कंधे में छुरा घोंप दिया और भाग गई।

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक विदेशी महिला ने एक कैब चालक को कथित रूप से चाकू मार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना दोपहर के समय राजीव चौक पर हुई। बुर्का पहनी महिला ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

खुद को मिस्र की निवासी बताने वाली महिला ने पीसीआर कर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर अपनी मातृभाषा में चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना के एक वीडियो में वह महिला पुलिसकर्मी को मुक्के मारती और पीटती हुई दिख रही है। संदिग्ध महिला को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

महिला ने भागते समय चाकू फेंक दिया था और पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने कहा कि उसके पास से कोई पासपोर्ट या वीजा बरामद नहीं हुआ है। वह अंग्रेजी या हिंदी नहीं समझती है इसलिए पुलिस अनुवादक की व्यवस्था कर रही है। कैब चालक रघुराज ने कहा कि वह दिल्ली के आनंद विहार में वाहन चलाता है।

उन्होंने कहा, ''मैं एक यात्री के साथ कैब के अंदर बैठा था, तभी वह महिला आई। मैंने सोचा कि उसे कहीं जाना है। लेकिन, उसने मेरे कंधे में छुरा घोंप दिया और भाग गई। मैंने उसका पीछा किया, लेकिन उसने मेरे चेहरे पर खरोंच मार दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।'' पुलिस ने कहा कि वे महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ड्राइवर की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

Web Title: Gurugram Woman wearing burqa stabbed cab driver accused Egypt chased and caught police haryana

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे