गुजरात: वडोदरा में होगी अनोखी शादी, लड़की रचाएगी खुद से ब्याह, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2022 05:30 PM2022-06-02T17:30:37+5:302022-06-02T17:30:37+5:30

हैरान करने वाली यह अनोखी शादी, 11 जून को होगी। शादी की तैयारी हो रही हैं। क्षमा ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग ली है।

Gujarat News A 24-year-old girl in Vadodara is all set to marry herself | गुजरात: वडोदरा में होगी अनोखी शादी, लड़की रचाएगी खुद से ब्याह, जानें पूरा मामला

गुजरात: वडोदरा में होगी अनोखी शादी, लड़की रचाएगी खुद से ब्याह, जानें पूरा मामला

Highlightsवडोदरा की क्षमा 11 जून को कर रही हैं खुद से शादीशादी के बाद गोवा में हनीमून मनाने जाएंगी क्षमा

वडोदरा: ये खबर पढ़ने में थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन ऐसा वास्तव में होने जा रहा है। गुजरात के वडोदरा की एक लड़की पूरे रस्मों-रिजावों के साथ खुद से ब्याह रचाने जा रही है। यूं तो शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। लेकिन ये मामला अनोखा है। यहां एक ही व्यक्ति है, जो खुद से ही शादी रचा रहा है। इस खबर को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।  

वडोदरा की क्षमा कर रही हैं खुद से शादी

वडोदरा की 24 वर्षीय लड़की क्षमा बिंदु सभी परंपराओं और शादी के संकल्पों के साथ खुद से शादी करने के लिए तैयार है। इस पर क्षमा ने कहा कि मेरे दिमाग में यह विचार लंबे समय से था लेकिन नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। फिर मैंने 'सोलोगैमी' के बारे में पढ़ा। तभी मैंने सोचा कि चलो खुद से शादी कर लेते हैं।

इस कारण लिया है खुद से ब्याह रचाने का फैसला

दरअसल, वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन दुल्हन बनना चाहती थी। इस कारण ही क्षमा ने खुद से शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय के पहले ऐसे शादी के बारे में सर्च किया पर उन्हें इसके निगेटिव परिणाम मिले। उन्होंने कहा कि वह शायद सेल्फ मैरिज का पहला उदाहरण स्थापित करने वाली हैं।

11 जून को होगी शादी

यह अनोखी शादी, 11 जून को होगी। शादी की तैयारी हो रही हैं। क्षमा ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग ली है। लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी की जा चुकी है। यह शादी पूरी परंपरा के साथ होगी। 

गोवा में हनीमून मनाने जाएंगी क्षमा

क्षमा ने कहा कि लोग हमेशा ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिनसे वह प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए मैं खुद से शादी कर रही हूं। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी और इसके लिए उन्होंने गोवा का चयन किया है।

Web Title: Gujarat News A 24-year-old girl in Vadodara is all set to marry herself

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे