विशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है, मुझे भगाकर ले जाना, 10 रुपए के नोट पर प्रेमिका ने लिखा संदेश, मीम्स की आई बाढ़
By अनिल शर्मा | Published: April 20, 2022 03:45 PM2022-04-20T15:45:16+5:302022-04-20T15:55:47+5:30
एक समय 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे तस्वीर ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। लोगों ने उस वक्त इसपर खूब मीम्स और चुटकुले बनाए थे
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक नोट की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसपर एक लड़की की तरफ से अपने प्रेमी को संदेश दिया गया है कि उसकी जल्द शादी होने जा रही है। वह उसे भगा ले जाए। यह संदेश 10 रुपए के एक नोट पर लिखा गया है। नोट पर लड़की की तरफ से शादी की तारीख भी लिखी गई है। उसने लिखा- विशाल मेरी 26 अप्रैल को शादी है। मुझे भगा के ले जा। आईलवयू। तुम्हारी कुसुम।
गौरतलब है कि एक समय 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे तस्वीर ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। लोगों ने उस वक्त इसपर खूब मीम्स और चुटकुले बनाए थे। अब कुसुम नाम से लिखे इस संदेश पर लोगों द्वारा खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक शख्स ने लिखा- पता चला 26 अप्रैल को 10 विशाल पहुंच गए कुसुम को भगाने।
Twitter show your power... 26th April ke Pehle kusum ka Yeh message vishal tak pahuchana hai.. Doh pyaar karne wale ko milana hai.. Please amplify n tag all vishal you know.. 😂 pic.twitter.com/NFbJP7DiUK
— Crime Master Gogo 🇮🇳 (@vipul2777) April 18, 2022
एक ने लिखा- ट्विटर अपनी शक्ति दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले कुसुम का ये संदेश विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वाले को मिलाना है। कृपया सभी जाननेवाले विशाल को टैग करें।
The message says," Vishal my marriage is fixed on 26th April, please elope with me. I love you. Yours 'Kusum'."
— Dr. Bharatashree V M🇮🇳 #DalitDoctor (@Bharatashree) April 19, 2022
Still such love stories do exist in the society, I hope Vishal is going to make it before April 26th!
Desi Indian love stories... pic.twitter.com/NwNRgNZhdh
एक ने टिप्पणी की- मैसेज में लिखा है, ''विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को तय है, प्लीज मेरे साथ भाग जाओ. आई लव यू. तुम्हारी 'कुसुम'।'' अभी भी ऐसी प्रेम कहानियां समाज में मौजूद हैं, मुझे उम्मीद है कि विशाल 26 अप्रैल से पहले इसे भगा ले जाएगा! देसी भारतीय प्रेम कहानियां...।
some guy name vishal broke her trust,people making fun on her... “kusum deserve so much better” that's not my india Modiji dreamt for pic.twitter.com/rtpfzTiCB0
— Vishal kalawant (@Vish_ky_tweets) April 18, 2022
एक अन्य ने लिखा- विशाल नाम के किसी शख्स ने उसके विश्वास को तोड़ा है और लोग उसका मजाक बना रहे हैं। कुसुम इससे बेहतर की हकदार है। यह मेरा भारत नहीं है जिसका मोदीजी ने सपना देखा था।