ब्वॉयफ्रेंड को ढूंढ़ने के लिए गर्लफ्रेंड ने बनाया मूवी ट्रेलर, वीडियो वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 17, 2018 03:41 PM2018-12-17T15:41:02+5:302018-12-17T15:41:02+5:30

पॉलिना ने अपने बॉयफ्रैंड को ढूढने के लिए लेपटॉप से मूवी ट्रेलर बना डाला,यह विडियों सोशल मिडिया पर काफी चर्चा में आ रहा है।

girlfriend made a film trailor,because of not getting boyfriend,video viral on social media | ब्वॉयफ्रेंड को ढूंढ़ने के लिए गर्लफ्रेंड ने बनाया मूवी ट्रेलर, वीडियो वायरल

ब्वॉयफ्रेंड को ढूंढ़ने के लिए गर्लफ्रेंड ने बनाया मूवी ट्रेलर, वीडियो वायरल

आपने कभी ये सुना है कि लवर अपने प्यार को निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते है। अगर हम बोले कि कोई गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड को ढूंढ़ने के लिए सोशल मिडिया पर उसका मूवी ट्रेलर बना दे, तो कहना काफी अजीब होगा। हाल ही में सोशल मिडिया पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस फिल्म ट्रेलर को कैलिफोर्निया स्टेट यूनवर्सिटी की छात्रा पॉलिना ने अपने लैपटॉप से बनाया है। पॉलिना की उम्र महज 21 साल है। इस फिल्म ट्रेलर का नाम ‘where the f**k is George?। इस मूवी ट्रेलर को ट्वीटर पर 51000 रीट्वीट मिल चुके है। इसके अलावा 1,68,000 लाइक भी मिल चुके है।

पॉलिना के इस ट्रेलर को लोगों ने सोशल मिड़िया पर काफी पसंद किया है। पॉलिना से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि जार्ज मेरा बवॉयफ्रेंड है। जार्ज को खुश करने के लिए पॉलिना ने विडियो बनाया। दरअसल,जार्ज 1 घंटे के लिए सो गए थे और पॉलिना बोर हो रही थी। पॉलिना ने जार्ज को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा किया था। लोगों ने इस विडियो पर कई बार कमेंट भी किया।

आखिर पॉलिना को यह विडियो बनाने का आइडिया आया कैसा?

दरअसल, जार्ज ने अपनी गर्लफ्रैंड पॉलिना से बात करना बंद कर दिया था। पॉलिना के गर्लफ्रैंड जार्ज ने उसका फोन भी नहीं उठाया। अपने बॉयफ्रैंड को मनाने के लिए पॉलिना ने दिमाग लगाया कि क्यों ना जार्ज को इम्प्रेस किया जाए। पॉलिना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ढूढ़ने के लिए लैपटॉप से मूवी ट्रेलर बना डाला। यह विडियो सोशल मिडिया पर काफी चर्चा में आ रहा है। इस फिल्म ट्रेलर को बनाने का मकसद केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश करना था, जो वाकई में पॉलिना ने बहुत अच्छे ढंग से किया।  यह विडियों एक मजाक के रूप में बनाया गया  था।

Web Title: girlfriend made a film trailor,because of not getting boyfriend,video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे