चलती बाइक पर लड़की ने लड़के को कहा कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- 'मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड ना आए...' देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Published: November 11, 2022 01:05 PM2022-11-11T13:05:44+5:302022-11-11T13:16:16+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि बाइक चलाते वक्त लड़की लड़के को फोन इस्तेमाल करने को कहती है। ऐसे में लड़का इसके लिए मना करता पर वह मानती नहीं है और उस पर दबाव देकर उसे फोन चेक करने को दोबारा कहती है।

girl say something to boy on running bike accident instagram making viral video | चलती बाइक पर लड़की ने लड़के को कहा कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- 'मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड ना आए...' देखें वायरल वीडियो

फोटो सोर्स: Instagram- memecentral.backup

Highlightsइंस्टाग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की को बाइक पर सवारी करते हुए देखा गया है। ऐसे में सवारी के दौरान उनका हादसा भी हो जाता है जिसे लेकर सोशल मीडिया खूब रिएक्शन्स भी दे रहे है।

Viral Video: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के संग बाइक पर बैठी लड़की एक्सीडेंट होने के बाद भी वीडियो बनाती दिख रही है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपलोड किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है और इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट भी कर रहे है। 

आपको बता दूं कि जब से यह वीडियो जारी हुआ है तब से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यही नहीं इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स भी मिल चुके है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा

इंस्टाग्राम पर memecentral.backup के आईडी से जारी से इस वीडियो में यह देखा गया है कि बाइक पर सवार होकर लड़के और लड़की कहीं जा रहे है। इस बीच लड़की सवारी करते समय वीडियो भी बनाती दिख रही है। 

वीडियो के अगले हिस्से में लड़की लड़के से कुछ कहती है और उसे मोबाइल में देख कर बात करने को कहती है। लेकिन लड़का ऐसा नहीं करना चाहता है और वह बाइक चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल नहीं करना चाहता है। 

ऐसे में लड़की उस पर दबाव डालती है कि वह भी बाइक चलाते हुए मोबाइल इस्तेमाल करें। अंत में लड़का लड़की के दबाव में आ जाता है और वह नीचे रखे मोबाइल को देखता है। जैसे ही वह नीचे देखता है, बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और वे दोनों नीचे गिर जाते है। 

हादसे के बाद भी लड़की बनाते रही वीडियो

वीडियो में यह देखा गया है कि जब उनके बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है तब लड़का नीचे से उठने के बाद खुद को संभालने के बाद बाइक को भी चेक करता है। लेकिन इस हादसे के बाद भी लड़की पर कोई असर नहीं पड़ता है और वह वीडियो बनाती रहती है। 

लड़की लड़के का हाल भी नहीं पूछती और न ही उसे संभालती है, बल्कि वह वीडियो बनाने में व्यस्त दिख रही है। इस घटना को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिया है। एक यूजर ने लिखा है-क्या दुख दर्द है भाई। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि मैं सिंगल ही ठीक हूं। 

Web Title: girl say something to boy on running bike accident instagram making viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे