बॉयफ्रेंड के इनकार को इकरार में बदलने की कोशिश, बैंड-बाजा लेकर घर पहुंच गई युवती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2021 06:37 PM2021-06-05T18:37:03+5:302021-06-05T18:43:15+5:30

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

girl reaches boyfriend house with band baaja after he refuses marry her | बॉयफ्रेंड के इनकार को इकरार में बदलने की कोशिश, बैंड-बाजा लेकर घर पहुंच गई युवती

करीब दो साल पहले दोनों के बीच प्यार हो गया था।

Highlightsशादी के लिए बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची। बॉयफ्रेंड किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था। लड़की के परिवार ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था। हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो मौके पर पुलिस पहुंची। बाद में लड़की को समझाकर शांत करवाया गया और उसे घर भेजा गया। 

लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच पिछले कुछ वक्त से अफेयर था, लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने शादी न होने पर आत्महत्या की भी धमकी दी है। 

दो साल पहले हुई थी मुलाकात

लड़की ने बताया कि वह करीब दो साल पहले अपनी मौसी के घर संदीप से मिली थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। लड़की का दावा है कि लड़के ने शादी के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। लेकिन सेना में नौकरी मिलने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के रिश्तेदारों ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि लड़के ने उसके माता-पिता से भी बात की थी। 

लड़की के परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर

इस मामले में लड़की के परिवार ने थाने में एफआईआर दर्ज करा रखी है। जिसमें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि यह लड़के की कानूनी रूप से पहली शादी होगी। इसलिए उसे नहीं रोक सकते हैं। हालांकि उन्होंने लड़की को सिविल तरीके से अपनी बात रखने के लिए कहा है। 

Web Title: girl reaches boyfriend house with band baaja after he refuses marry her

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे