मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों से गोबर पर रिसर्च करने की कही बात तो हुए ट्रोल, लोग बोले- 'कन्हैया कुमार को छोड़े इन्हें चुना...'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 15, 2020 02:21 PM2020-01-15T14:21:43+5:302020-01-15T14:21:43+5:30

गिरिराज सिंह ने सोमवार को 12 राज्यों के कुलपति और पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला में कहा, "उत्तर प्रदेश में आवारा पशु एक बड़ी समस्या है।" मंत्री का सुझाव था कि यदि किसान गोबर और मूत्र से पैसा कमा सकते हैं तो वे अपने मवेशियों को नहीं छोड़ेंगे।

Giriraj Singh trolled after he urges scientists to research on cow dung | मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों से गोबर पर रिसर्च करने की कही बात तो हुए ट्रोल, लोग बोले- 'कन्हैया कुमार को छोड़े इन्हें चुना...'

गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsगिरिराज सिंह के गोबर और गो मूत्र वाले बयान पर लोगों ने मजाक बनाया है। बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव-2019 में कन्हैया कुमार को गिरिराज सिंह ने हराया था। 

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक गोबर पर रिसर्च करें। अपने इस बयान को लेकर ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों को यह सुझाव देते हुए कहा कि अगर गोबर पर अधिर शोध कर उससे और काम लिया जाए तो किसानों को दूध उत्पादन बंद करने के बाद भी अपनी गायों को रखने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सकता है। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स ने कहा कि देश में रिसर्च के लिए और भी कई चीजें हैं लेकिन इन्हें गाय के गोबर पर शोध करवाना है। 

ट्विटर पर कई यूजर्स ने लिखा कि इन्हें हमने कन्हैया कुमार को छोड़कर इन्हें चुना है तो ऐसे बयान सुनने की आदत डाल लेनी चाहिए। बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव-2019 में कन्हैया कुमार को गिरिराज सिंह ने हराया था। 

देखें प्रतिक्रिया 

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गो पालकों को प्रोत्साहित करने की अपील की है

गिरिराज सिंह ने सोमवार को 12 राज्यों के कुलपति और पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला में कहा, "उत्तर प्रदेश में आवारा पशु एक बड़ी समस्या है।" मंत्री का सुझाव था कि यदि किसान गोबर और मूत्र से पैसा कमा सकते हैं तो वे अपने मवेशियों को नहीं छोड़ेंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा, "गाय के दूध, गोबर और मूत्र के अतिरिक्त मूल्य की व्यापक गुंजाइश है जो अंततः देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देगा।"

Web Title: Giriraj Singh trolled after he urges scientists to research on cow dung

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे