बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट, हैरान रह गए लोग

By अमित कुमार | Published: December 28, 2020 10:38 AM2020-12-28T10:38:44+5:302020-12-28T11:05:49+5:30

बिहार के कटिहार में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया।

gangs of girls attacked each other on road in katihar bihar news viral | बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट, हैरान रह गए लोग

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबिहार में कुछ लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में ही भिड़ गईं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे से हमला कर दिया।कटिहार शहर की यह घटना इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, लड़कियों के बीच आखिर किस बात को लेकर यह गैंगवार शुरू हुई, ये अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

लड़कों को आपने अक्सर सड़कों पर लड़ते हुए देखा होगा। कई बार लड़कों के गैंग के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़े की खबर आती रही है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब लड़कियां बिना डरे सड़क पर एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आए। दरअसल, इन दिनों बिहार की गर्ल्स गैंग की चर्चाएं जोरों पर है। लड़कियों का गैंगवार की यह घटना कटिहार की है। 

दरअसल,  कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक के पास आर.के.एम.एस कोचिंग से निकलने के बाद कुछ लड़कियों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद लड़कियों के बीच न केवल गाली-गलौज होता है बल्कि मारपीट और बेल्ट भी चलते हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। पहले तो कुछ देर तक लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है। 

लेकिन मामला ज्यादा गंभीर होने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों ग्रुप को अलग करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लड़कियों को चोटें भी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सभी लड़कियां एक कोचिंग की छात्रा हैं। पढ़ाई के बाद जैसे ही लड़कियां कोचिंग से निकलीं दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस करते-करते बात हाथपाई तक पहुंच गई और गैंगवार शुरू हो गया। 
 

Web Title: gangs of girls attacked each other on road in katihar bihar news viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे