खूबसूरत महिलाओं के बेडरूम में झांकने के लिए शख्स ने अपनाया अनोखा रास्ता, अब हो सकती है 5 साल की जेल

By अमित कुमार | Published: January 24, 2021 04:25 PM2021-01-24T16:25:01+5:302021-01-24T16:25:01+5:30

सीसीटीवी कैमरा बेचने वाले कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने अपने ग्राहकों को दिए गए कैमरे को हैक कर लेता था। इसके बाद वह उनकी निजी पलों को देखा करता था।

Former home security tech admits to hacking into customer surveillance cameras | खूबसूरत महिलाओं के बेडरूम में झांकने के लिए शख्स ने अपनाया अनोखा रास्ता, अब हो सकती है 5 साल की जेल

(प्रतीकात्मक तस्वीर।)

Highlightsग्राहकों को बिना बताए यह शख्स अपना ईमेल आईडी कैमरे से जोड़कर उसे हैक कर लेता था।कंपनी को जब इस बात की खबर मिली तो उसने शख्स को काम से निकाल दिया।अदालत में शख्स ने अपना जुर्म कबूल लिया है, उसे अब 5 साल की सजा हो सकती है।

दुनिया में ऐसे अजीबो-गरीब लोग मौजूद हैं जिनके बारे में आपको जानकर हैरानी होगी। अपनी हरकतों के कारण ऐसे लोगों को कई बार जेल में भी जाना पड़ता है। हमारे समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने करीबियों पर शक करते हैं। ऐसी कई खबरें आती रहती है जहां लोगों पर नजर रखने के लिए लोग कई तरह का तरीका अपनाते हैं। लेकिन अगर कोई शख्स बिना वजह ही किसी पर नजर रखता हो तो।।।

जी हां ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, अमेरिका के एक शख्स ने 200 घरों के सीसीटीवी कैमरों को हैक कर लिया और उन पर नजर रखने लगा। अमेरिका के टेक्सास शहर की एक कंपनी टेक्निशियन सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम मुहैया कराती है। इस कंपनी में काम करने वाले एविल्स ने ग्राहकों पर नजर रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।

वह खूबसूरत महिलाओं के घरों और उनके बेडरूम के कैमरे को हैक कर उस पर नजर बनाए रखता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने 35 साल के एविल्स नामक इस शख्स को काम से बाहर निकाल दिया। एक अदालत में सुनवाई के दौरान एविल्स ने स्वीकार किया कि वह खूबसूरत ग्राहकों की जासूसी करता था। इस मामले में दोषी करार दिए जाने पर एविल्स को 5 साल तक जेल हो सकती है। 

Web Title: Former home security tech admits to hacking into customer surveillance cameras

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे