लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सरकार पर ट्विटर पोल कराने पर हुई कांग्रेस की किरकिरी, सुषमा स्वराज ने भी किया रिट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2018 17:02 IST

सुषमा स्वराज ने जैसे ही कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट किया लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के जमकर मजे लिए।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च; विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सुषमा स्वराज इस बार कांग्रेस को किए ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। सुषमा ने कांग्रेस के एक पोल को रिट्वीट कर दिया था। जिसके बाद से उस ट्वीट की चर्चा हर तरफ हो रही है।  

दरअसल कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोल ट्वीट किया था। जिसमें सवाल पूछा गया था- आप लोगों का क्या सोचना है, 39 भारतीय जो इराक के मौसुल में मारे गए हैं, वह सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है? जिसमें लोगों को हां या ना में जवाब देना था। 

इस ट्वीट पर लोगों की काफी प्रतिक्रिया आई। पोलिंग खत्म होने के बाद जब फैसला सुनाया गया तो परिणाम कांग्रेस के विपक्ष में था। 76 प्रतिशत लोगों ने ना कहा और सिर्फ 24 प्रतिशत लोगों ने ही हां कहा। पोलिंगे के रिजल्ट आने के बाद  सुषमा स्वराज ने इस पोल को रि-ट्वीट किया। इस पोल में 24 घंटे में 2500 से ज्यादा लाइक्स मिले थे। वहीं, 4500 से ज्यादा कमेंट आए हैं। इस पोल को 29 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं।  सुषमा स्वराज के इस रिट्वीट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस का जमकर मजाक बनाया। सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा था कि मोसुल से 2014 में अगवा हुए सारे 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है। जिसपर अभी जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि  सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सुषमा स्वराज ने इस बात का आश्वासन दिया है कि मृतकों के शरीर को उनके परिवार को सौंपा जाएगा। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो